4 खूबसूरत विमेंस सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE और AEW दोनों जगह चैंपियनशिप जीती है

Ujjaval
कुछ स्टार्स WWE और AEW दोनों में चैंपियन बनी हैं (Photo: Saraya Instagram & WWE.com)
कुछ स्टार्स WWE और AEW दोनों में चैंपियन बनी हैं (Photo: Saraya Instagram & WWE.com)

Beautiful Womens Stars Won Title AEW & WWE: AEW और WWE दोनों ही दुनिया के दो सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन हैं। विमेंस रेसलिंग पिछले एक दशक में अलग ही लेवल पर चली गई है। WWE और AEW के विमेंस डिवीजन काफी अच्छे हैं। कुछ स्टार्स तो दोनों जगह काम कर चुकी हैं और इसी बीच वो दोनों कंपनी में चैंपियन बनने में भी सफल हुई हैं। इस आर्टिकल में हम 4 खूबसूरत विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE और AEW दोनों जगह चैंपियनशिप जीती है।

Ad

4- AEW स्टार सराया उर्फ पेज WWE में चैंपियन रह चुकी हैं

Ad

सराया मौजूदा समय में AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। वो बेहद ही खूबसूरत विमेंस स्टार हैं। पहले वो WWE में पेज के रूप में काम करती हैं। 2011 में उन्होंने WWE में कदम रखा था। वो NXT की पहली विमेंस चैंपियन बनने में सफल हुईं और मेन रोस्टर पर उन्होंने दो बार डीवाज़ टाइटल पर कब्जा किया। 2017 के अंत में उन्हें गंभीर चोट लगी। इसी कारण वो एक्शन से दूर हो गईं। 2022 में पेज ने AEW में सराया के रूप में अपना डेब्यू किया। उनका AEW में रन उतना खास तो नहीं रहा है लेकिन वो एक बार विमेंस चैंपियन बनी हैं। All In 2023 में सराया ने AEW विमेंस वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया। उनका रन सिर्फ 44 दिनों में खत्म हो गया।

3- AEW विमेंस चैंपियन टोनी स्टॉर्म WWE में भी चैंपियन बन चुकी हैं

Ad

टोनी स्टॉर्म मौजूदा समय में AEW की सबसे खूबसूरत स्टार्स में से एक हैं। इसके पहले वो WWE का हिस्सा थीं। 2017 से लेकर 2021 तक स्टॉर्म ने WWE में काम किया और इसी बीच वो 2019 में हुए NXT UK TakeOver: Blackpool शो में रिया रिप्ली को हराकर NXT UK विमेंस चैंपियन बन गईं। 230 दिनों तक उनका यह रन चला। 2021 में टोनी ने अपनी बुकिंग से निराश होकर WWE को छोड़ दिया। 2022 में उनका AEW में डेब्यू हुआ। इसके बाद से स्टॉर्म ने अब तक 4 बार AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। उनकी हालिया टाइटल जीत Grand Slam Australia में आई थी। स्टॉर्म AEW के विमेंस डिवीजन को लीड कर रही हैं।

2- AEW TBS चैंपियन मर्सेडीज़ मोने WWE में भी चैंपियन रही हैं

Ad

मर्सेडीज़ मोने ने WWE में साशा बैंक्स के रूप में 2012 से लेकर 2022 तक काम किया। वो बेहद खूबसूरत रेसलर हैं। इसी बीच वो 5 बार Raw विमेंस चैंपियन बनने में सफल हुईं। उन्होंने एक बार SmackDown और एक बार NXT विमेंस टाइटल पर भी कब्जा किया। WWE की बुकिंग से नाराज़ होकर साशा ने 2022 में कंपनी छोड़ने का फैसला किया। मार्च 2024 में बैंक्स ने मर्सेडीज़ मोने के रूप AEW में डेब्यू किया। वो इसके बाद से बेहद सफल रही हैं। Double or Nothing 2024 में मोने ने विलो नाईटइंगेल को हराया और AEW TBS चैंपियन बन गईं। इसके बाद से वो इस टॉप चैंपियनशिप को होल्ड कर रही हैं।

1- WWE और AEW में चैंपियन रह चुकी हैं जेड कार्गिल

Ad

जेड कार्गिल ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2020 में AEW से की थी और वो वहां पर अपनी अनडिफिटेड स्ट्रीक कायम करने में सफल हुई। इसी बीच जेड AEW इतिहास की पहली TBS चैंपियन बनीं। उनका रन 508 दिनों का रहा। ऑल एलीट रेसलिंग से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद जेड ने 2023 में WWE में कदम रखा। WWE में आने के बाद वो दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियन रही हैं। उन्होंने Backlash France और Bash in Berlin दो अलग-अलग जगहों पर बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर यह टाइटल जीता। जेड ने AEW में अपना प्रभाव छोड़ा और अब WWE में अपना कद बढ़ा रही हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications