WWE दिग्गज Brock Lesnar की 4 सबसे शानदार एंट्रेंस जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कई शानदार एंट्रेंस देखने को मिली है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कई शानदार एंट्रेंस देखने को मिली है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को दुनिया के सबसे प्रसिद्ध रेसलर्स में गिना जाता है। ब्रॉक ने WWE में रहते हुए अपने जबरदस्त प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है। उनका रेसलिंग स्टाइल काफी शानदार है। साथ ही उनका थीम सॉन्ग और एंट्रेंस फैंस को पसंद आती है। जब भी द बीस्ट एंट्री करते हैं तो हर कोई उत्साहित हो जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर की 4 सबसे जबरदस्त एंट्रेंस पर नजर डालेंगे जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कुछ शानदार एंट्रेंस

- ब्रॉक लैसनर ने कुछ समय पहले ही एक धमाकेदार एंट्री की थी। दरअसल, SummerSlam 2022 में उनका रोमन रेंस के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर ने जबरदस्त तरीके से एंट्री की थी। दरअसल, द बीस्ट यहां पर ट्रैक्टर लेकर आए थे। उन्होंने स्टेज एरिया से रिंग तक ट्रैक्टर पर एंट्री की थी। बाद में वो उसके ऊपर चढ़ गए थे और यहां फैंस से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

Ad

- ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 38 में मैच हुआ था। इसके पहले दोनों दिग्गजों के बीच दुश्मनी चली थी। इस दौरान SmackDown के एक एपिसोड में लैसनर ने रोमन की कार का गेट निकल दिया था। वो 18 मार्च 2022 को SmackDown के एपिसोड में उस गेट को लेकर आए और इसके साथ जबरदस्त एंट्री की। उन्होंने अपनी ताकत का उपयोग करके गेट को रिंग में फेंका और उसे तबाह करने की कोशिश की।

- 4 मार्च 2004 को SmackDown के एपिसोड में लैसनर ने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के थीम सॉन्ग पर एंट्री की। साथ ही वो स्टोन कोल्ड की ATV को लेकर एरीना में आए और इससे रिंग का चक्कर लगाया। साथ ही उन्होंने कुछ स्टंट भी दिखाए। यह देखकर हर कोई काफी ज्यादा शॉक रह गया था। ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच WrestleMania में मैच होने वाला था और यहां स्टीव ऑस्टिन स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। इसी के बिल्डअप के दौरान यह सैगमेंट देखने को मिला था।

Ad

- द बीस्ट की WrestleMania 33 की एंट्रेंस भी शानदार थी। उन्होंने जबरदस्त पायरो के साथ एंट्री की और यहां पॉल हेमन उनके साथ थे। फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और रिंग पर चढ़ते ही कॉर्नर्स से भी पायरो निकले, जो देखने में काफी शानदार थे। उनकी इस एंट्रेंस को बेहतरीन फायरवर्क ने देखने लायक बना दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications