WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने 2021 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वो इस साल ज्यादातर समय टेलीविजन का हिस्सा नहीं रहे हैं लेकिन समरस्लैम (SummerSlam) में वापसी के बाद से वो स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड्स में नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) में यूनिवर्सल टाइटल मैच भी लड़ा था। इस समय भी ब्रॉक लैसनर की रोमन रेंस के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है।दोनों के बीच 2022 की शुरुआत में मैच देखने को मिलेगा। लैसनर जब भी WWE में आते हैं तो कई फैंस का ध्यान खींचते हैं। उन्होंने 2021 में भी कुछ मौकों पर प्रभावित किया है और फैंस को खुश किया है। इसी कारण कुछ ऐसे पल हैं जो फैंस को जरूर याद रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर के 2021 में 4 सबसे अच्छे मोमेंट्स के बारे में बात करने वाले हैं।1- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का SummerSlam 2021 में वापसी करनाWWE@WWEHE'S HERE. @BrockLesnar IS BACK! #SummerSlam9:35 AM · Aug 22, 2021221775039HE'S HERE. @BrockLesnar IS BACK! #SummerSlam https://t.co/QgvrKbky7eब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 36 में मैच लड़ा था और इसके बाद वो WWE से गायब हो गए थे। वो लंबे समय तक दिखाई नहीं दिए और हर कोई उन्हें मिस कर रहा था। SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जॉन सीना का धमाकेदार मैच देखने को मिला था। दो दिग्गजों को एक रिंग में लड़ते हुए देखना खास था।इसी वजह से किसी ने ब्रॉक लैसनर के बारे में नहीं सोचा था। रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच बढ़िया रहा। ट्राइबल चीफ का पलड़ा अंत में भारी रहा और उन्होंने सीना पर एक बड़ी जीत दर्ज की। मैच के बाद रोमन अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे। इस दौरान अचानक से ब्रॉक लैसनर का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की।WWE@WWETHIS IS SURREAL.#SummerSlam @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle9:36 AM · Aug 22, 2021344775297THIS IS SURREAL.#SummerSlam @BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/NrmZgv73wOउन्होंने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था। यह पल काफी ज्यादा खास साबित हुआ था। बाद में रोमन रेंस चले गए थे और ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 के ऑफ-एयर जाने के बाद जॉन सीना पर बुरी तरह हमला किया था। द बीस्ट की वापसी का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसी कारण उनका यह पल सबसे यादगार बना।