4 तरीके जिनसे WWE Raw के एपिसोड पहले की तरह शानदार बन सकते हैं

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE के हर सप्ताह ढेरों शोज़ देखने को मिलते हैं। देखा जाए तो रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) सबसे मुख्य शो माने जाते हैं। SmackDown ब्रांड इस समय एपिसोड और रेटिंग्स के मामले में शानदार काम कर रहा हैं। इसके बावजूद काफी समय से Raw को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच WWE SummerSlam में हुआ था खतरनाक मैच, द बीस्ट ने सीना को घायल करते हुए जीती थी चैंपियनशिप

किसी भी फैन को Raw में रूचि नहीं रही है और लगातार रेटिंग्स भी कम होते जा रही हैं। WWE को इस समय सुधार की सबसे ज्यादा जरूरत है। WWE लगातार कोशिश कर रहा है कि उनके शोज़ बेहतर हो। इसके बावजूद उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे और कुछ तरीकों को अपनाना पड़ेगा। इससे जरूर ही फैंस की एक बार फिर शो में रूचि बढ़ जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिससे Raw का एपिसोड खास बनेगा।

4- द अथॉरिटी की WWE Raw में वापसी बुक करके

WWE में अथॉरिटी के रूप में ट्रिपल एच, शेन मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन और विंस मैकमैहन शामिल हैं। कुछ सालों पहले WWE में अथॉरिटी दिखाई देती थी और वो सुपरस्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइन में रहते थे। इससे कई सारी स्टोरीलाइन खास बनी हैं। डेनियल ब्रायन और अथॉरिटी की दुश्मनी की वजह से ही एक यादगार WrestleMania मोमेंट मिला था।

ये भी पढ़ें;- Hell in a Cell मैच के दौरान हुआ था सबसे खतरनाक हादसा, 16 फिट ऊपर से अंडरटेकर ने WWE दिग्गज को फेंका था

इसके अलावा कई सारे अन्य खास पल भी देखने को मिले हैं। ऐसे में अगर WWE को रेटिंग्स बढ़ानी हैं तो ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन को टेलीविजन पर दिखाई देना होगा। इससे उनके साथ स्टोरीलाइन में मौजूद सुपरस्टार को फायदा मिलेगा। साथ ही एपिसोड देखने का मजा भी बढ़ जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- हर हफ्ते लगातार मुकाबले दोहराने से बचकर

Raw के एपिसोड में पिछले कई समय से सुपरस्टार्स के बीच लगातार मैच देखने को मिले जा रहे हैं। शार्लेट फ्लेयर और असुका के बीच कई मैच देखने को मिल चुके हैं। इसके अलावा अन्य स्टोरीलाइन्स का भी यही हाल दिखाई देता हैं। WWE को जरूर इस मामले में सुधार की जरूरत है। अगर नए मैच देखने को मिलेंगे तो फैंस की रूचि बनी रहेगी।

इसके बावजूद महीनों तक सुपरस्टार्स आपस में हर हफ्ते भिड़ते हुए दिखाई देंगे तो फिर फैंस की रूचि खत्म हो जाएगी। कुछ ऐसा ही काफी समय से देखने क मिल रहा है। WWE को कोशिश करना चाहिए कि वो अलग-अलग सुपरस्टार्स को आमने-सामने लाएं। इससे शो का मजा जरूर बढ़ेगा।

2- 24/7 चैंपियनशिप के सैगमेंट्स बुक करके

मई 2019 में 24/7 चैंपियनशिप को लाया गया था। इसके बाद इस टाइटल के कई सारे खास सैगमेंट देखने को मिले थे। Raw में सुपरस्टार्स इस टाइटल को जीतने की कोशिश किया करते थे और इस दौरान WWE अपने इन सैगमेंट्स को मनोरंजक बनाने की कोशिश करता था। आर-ट्रुथ और ड्रेक मेवरिक ने मिलकर शानदार काम किया था।

इस वजह से फैंस Raw के एपिसोड के लिए उत्साहित रहते थे। खैर, पिछले कुछ समय से WWE ने इस टाइटल को Raw में दिखाना कम कर दिया है। इसके बावजूद अगर WWE पहले की तरह शानदार सैगमेंट्स देने में सफल होता हैं तो शो का मजा जरूर ही बढ़ेगा। WWE को इस टाइटल को हर हफ्ते Raw में दिखाना चाहिए।

1- स्टीप्यूलेशन मैचों को बुक करके

पिछले कुछ समय से SmackDown के एपिसोड में जब भी स्टीप्यूलेशन मैच बुक किये गए हैं तो WWE को फायदा हुआ है। डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस के मैच से शो का मजा बढ़ा था क्योंकि ये एक साधारण सिंगल्स मैच नहीं था। इसके अलावा केविन ओवेंस और रोमन रेंस अपने स्टील केज मैच से भी SmackDown को बेहतर बनाने में सफल हुए थे।

Raw में भी WWE को अपने मुख्य मैचों को साधारण तरीके से बुक करने के बजाय स्टीप्यूलेशन और नियमों को जोड़ना चाहिए। इससे फैंस का ध्यान मैच पर जाएगा। साथ ही इस तरह के मुकाबले सालों तक फैंस द्वारा याद किये जाते हैं। WWE इस तरह से जरूर ही अपने शो को बेहतर बना सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े मैच जिनमें जीत दर्ज करने के बाद ड्रू मैकइंटायर सही मायने में WWE के टॉप स्टार बने

Quick Links