SummerSlam: WWE SummerSlam 2022 का आयोजन कुछ दिनों बाद नैशविल, टेनेसी के निसान स्टेडियम में होने जा रहा है। फैंस भी कंपनी के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। SummerSlam में टॉप सुपरस्टार्स के बीच में कुछ जबरदस्त मुकाबले होंगे।
इवेंट के दौरान कई चैंपियनशिप और सिंगल्स मैच WWE यूनिवर्स का मनोरंजन करेंगे। हालांकि, इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता कि कुछ मुकाबले ऐसे हैं जो इस बड़े इवेंट में होने चाहिए थे, लेकिन कुछ क्रिएटिव बदलावों और चोट के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे मुकबलों के बारे में जानेंगे जो इस इवेंट का हिस्सा होना चाहिए थे।
4- WWE SummerSlam में होना चाहिए था: ड्रू मैकइंटायर vs शेमस
पिछले हफ्ते हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एडम पीयर्स ने यह घोषणा की थी कि शेमस और ड्रू मैकइंटायर SmackDown के अगले एपिसोड में गुड ओल्ड फैशंड डॉनीब्रुक मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। यह एक तरह का नो होल्ड्स बार्ड मैच होगा।
निश्चित ही यह मुकाबला वीकली शो की जगह SummerSlam जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा होना चाहिए था क्योंकि दो पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के बीच लंबे समय से चली आ रही इस दुश्मनी का अंत किसी बड़े इवेंट में ही होना चाहिए। दोनों के इस मैच के विजेता को रोमन रेंस के खिलाफ यूके के इवेंट में टाइटल मैच दिया जाएगा।
3- जॉन सीना vs थ्योरी
![फैंस भी अब इस मैच का इंतजार कर रहे हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/871d4-16589080064592-1920.jpg 1920w)
मिस्टर Money in the Bank थ्योरी लगातार सोशल मीडिया पर WWE दिग्गज जॉन सीना पर निशाना साधते हैं। जॉन सीना के कंपनी में डेब्यू की 20वीं सालगिरह पर दोनों का बैकस्टेज में आमना-सामना भी हुआ था। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई थी कि SummerSlam 2022 में थ्योरी और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन के बीच मैच देखने मिल सकता है।
Wrestling Observer Radio के ब्रायन एल्वरेज ने सीनेशन लीडर और पूर्व NXT स्टार के बीच मैच नहीं होने की वजह बताते हुए कहा कि सीना HBO की सीरीज Peacemaker के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि शायद यह मैच WrestleMania में देखने मिलेगा।
2- ऐज vs फिन बैलर
![अपने ही ग्रुप से धोखा मिला था ऐज को](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/7a995-16589112293018-1920.jpg 1920w)
पिछले कुछ समय से कई वीडियो पैकेज दिखाकर कंपनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऐज की वापसी के संकेत दे रही है। हालांकि, अभी तक ऐज की वापसी ऑफिशियल नहीं हुई है। बता दें कि कुछ ही हफ्तों पहले Raw के एपिसोड में फिन बैलर के ग्रुप में शामिल हो जाने के बाद जजमेंट डे ने अपने ही लीडर ऐज पर जोरदार हमला कर दिया था।
ऐज इवेंट में जजमेंट डे और द मिस्टीरियोस के मैच के दौरान दखल देकर अपने पुराने साथियों पर हमला कर सकते हैं। प्रीमियम लाइव इवेंट में इसके बाद फिन बैलर और ऐज का मैच बुक किया जा सकता है। फैंस भी यह मुकाबला देखना चाहेंगे। साथ ही रेटेड आर सुपरस्टार की चौंकाने वाली वापसी देखने लायक मोमेंट होगा।
1- रैंडी ऑर्टन vs रोमन रेंस (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
![रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/df6a3-16589101748079-1920.jpg 1920w)
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए SummerSlam 2022 में होने वाला था। यह बहुत ही दिलचस्प हो सकता था कि टैग टीम चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में रोमन रेंस के कारण मिली हार का बदला रैंडी ऑर्टन SummerSlam में लेते।
14 बार के वर्ल्ड चैंपियन की पीठ में गंभीर चोट के कारण ऐसा कुछ भी संभव नहीं हो पाया और यह ड्रीम मैच रद्द करना पड़ा। अगर ऑर्टन चोटिल ना होते तो निश्चित ही यह जबरदस्त मुकाबला SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में होता। रिडल के रोमन रेंस को चैलेंज नहीं कर पाने की शर्त के कारण ब्रॉक लैसनर की वापसी देखने मिली।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।