WWE SmackDown के अगले एपिसोड में रिकोशे (Ricochet) और जिंदर महल (Jinder Mahal) के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में एक बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान जिंदर महल और एडम पीयर्स (Adam Pearce) नजर आए थे। इसी दौरान भारतीय सुपरस्टार ने टाइटल मैच की मांग की थी। View this post on Instagram Instagram Postकुछ समय बाद WWE ने आधिकारिक रूप से मैच की घोषणा कर दी थी। रिकोशे और जिंदर में से किसी एक को विजेता के रूप में चुनना मुश्किल है क्योंकि दोनों के पास काफी ज्यादा टैलेंट है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि महल को नया चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों जिंदर महल को SmackDown में नया आईसी चैंपियन बनना चाहिए।4- WWE SmackDown में रिकोशे का चैंपियन के तौर सही तरह से उपयोग नहीं हो रहा है View this post on Instagram Instagram Postरिकोशे ने कुछ हफ्तों पहले सैमी जेन को पराजित करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। फैंस काफी खुश थे क्योंकि रिकोशे को पुश मिल रहा था। हालांकि, बाद में उनकी बुकिंग निराशाजनक रही। वो लगातार SmackDown के एपिसोड्स में नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही उन्हें कुछ मौकों पर हार भी मिली।WWE ने WrestleMania में आईसी चैंपियन का इस्तेमाल नहीं किया। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। रिकोशे का चैंपियन के तौर पर बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसी वजह से अब टाइटल चेंज होना चाहिए। जिंदर महल चैंपियन के तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।3- जिंदर महल को फिर पुश देने के लिए View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। उन्हें WWE चैंपियन के तौर पर अच्छी बुकिंग मिली थी लेकिन टाइटल हारने के बाद उनकी किस्मत खराब रही। कुछ महीनों बाद वो लगातार टीवी से दूर रहने लगे और फिर 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में नजर आने लगे। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ थी।इसके बाद से ही लगातार मॉडर्न डे महाराजा ने संघर्ष किया है। अब अगर SmackDown के एपिसोड में महल को जीत मिलती है और वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत जाते हैं तो यह अच्छी चीज़ होगी। यहां से एक बार फिर उनके शानदार पुश की शुरुआत देखने को मिलेगी।2- जिंदर ने अंतिम बार 4 साल पहले कोई बड़ी चैंपियनशिप जीती थी View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल ने काफी समय पहले कोई टॉप टाइटल पर कब्जा किया था। वो काफी समय तक WWE चैंपियन रहे थे और चैंपियनशिप हारने के बाद वो मिड-कार्ड डिवीजन में नजर आने लगे। उन्होंने WrestleMania में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया था लेकिन वो जल्द ही इसे हार गए थे।4 साल हो गए हैं लेकिन जिंदर महल ने कोई भी बड़ी चैंपियनशिप नहीं जीती है। इसी वजह से अब उन्हें चैंपियन बनाने का अच्छा मौका रहेगा। वो अपने करियर में WWE और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने हैं लेकिन कभी आईसी टाइटल पर कब्जा नहीं किया है। अब जाकर वो मौका आ सकता है।1- जिंदर महल हील चैंपियन के तौर पर अच्छा काम कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postइंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप काफी समय से बेबीफेस सुपरस्टार्स के पास रही है। शिंस्के नाकामुरा लंबे समय तक चैंपियन रहे थे और फिर सैमी जेन ने टाइटल पर कब्जा किया। हालांकि, वो ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रहे और एक बार फिर बेबीफेस सुपरस्टार रिकोशे ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।बेबीफेस सुपरस्टार्स चैंपियन के रूप में प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से WWE को कुछ अलग करते हुए हील सुपरस्टार्स को मौका देना चाहिए। जिंदर महल ने पहले भी टॉप हील के रूप में अच्छा काम किया है। वो हील इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के तौर पर सभी का ध्यान खींच सकते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!