Roman Reigns के 4 बड़े मैच जिनके होने का WWE फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस के कुछ बड़े मैच बाकी हैं (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस के कुछ बड़े मैच बाकी हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Fans Want Roman Reigns to Face: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) का धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला। उन्होंने आने के बाद से कुछ नहीं बोला और सिर्फ बवाल मचाया। रोमन दोबारा ब्रेक पर चले गए हैं लेकिन लग रहा है कि वो आने वाले हफ्तों में रिटर्न कर सकते हैं। रोमन रेंस का बेबीफेस टर्न हो गया है और कई ऐसे रेसलर्स हैं, जिनके खिलाफ फैंस असली ट्राइबल चीफ को देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad

4- WWE दिग्गज Roman Reigns को Jacob Fatu के खिलाफ देखना खास होगा

youtube-cover
Ad

जेकब फाटू ने अपने डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया है। वो अपनी ताकत के दम पर स्टार्स की हालत खराब करते हुए आए हैं। जेकब ने 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में आकर रोमन रेंस पर हमला किया था और इसके बाद असली ट्राइबल चीफ वापसी ही नहीं कर पाए।

WWE ने यहां से दोनों के बीच बड़े मैच की नींव रख दी है और यह बताने की कोशिश की है कि रोमन को जेकब रोक सकते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच आने वाले किसी बड़े इवेंट में मैच देखना रोचक रहेगा। फैंस इस मुकाबले के लिए अभी से काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच रीमैच बेहतरीन हो सकता है

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स और रोमन रेंस दोनों ही काफी बड़े स्टार्स हैं। रोड्स ने ही रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। हालांकि, जब रोमन ने वापसी की थी, तो उन्होंने रोड्स पर हमला नहीं किया और सिर्फ सोलो सिकोआ को निशाना बनाया। बाद में उन्होंने जरूर रोड्स की चैंपियनशिप की ओर इशारा किया था।

यहां से रोमन रेंस ने क्लियर कर दिया था कि वो दोबारा अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल करना चाहते हैं। इस वजह से फैंस मुकाबले के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अभी इसके होने के चांस कम हैं लेकिन आने वाले महीनों में वो दोबारा आमने-सामने आते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी।

2- सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच WWE में ट्राइबल चीफ पद के लिए हो सकती है भिड़ंत

Ad

रोमन रेंस ने WWE में ट्राइबल चीफ के तौर पर बहुत नाम कमाया है लेकिन WrestleMania XL के बाद जब वो ब्रेक पर गए, तो यह जगह सोलो सिकोआ ने ले ली। वो खुद को अभी ट्राइबल चीफ बता रहे हैं। उन्होंने फैक्शन में बदलाव करते हुए नए सदस्यों को भी जोड़ लिया है।

यह चीज़ रोमन रेंस को पसंद नहीं आई और इसी वजह से उन्होंने सोलो सिकोआ पर आते ही हमला किया। सोलो भी पहले रोमन को लड़ने के लिए ललकार चुके हैं। इसी वजह से आने वाले समय में दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। वो ट्राइबल चीफ पद के लिए आमने-सामने आ सकते हैं।

1- बेबीफेस Roman Reigns और हील The Rock को WWE मैच में देखना खास होगा

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच की मांग काफी सालों से हो रही है। WrestleMania XL में यह होने वाला था लेकिन बाद में प्लान में बदलाव किया गया। हालांकि, दोनों के बीच आगे जरूर मैच हो सकता है। अब रोमन रेंस बेबीफेस बन गए हैं, वहीं द रॉक अपने आखिरी रन के दौरान हील थे।

इसी वजह से दोनों दिग्गजों को अब आमने-सामने देखने का मजा अलग ही होगा। रोमन रेंस और द रॉक WrestleMania या SummerSlam जैसे बड़े स्टेज में लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। फैंस को इसी वजह से ड्रीम मुकाबले के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications