4 बड़े साइज के WWE Superstars जिनके खिलाफ Roman Reigns ने डॉमिनेट किया है

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को हराना आसान नहीं है
WWE में रोमन रेंस को हराना आसान नहीं है

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी का सबसे बड़े स्टार माना जा सकता है। रोमन रेंस के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। उन्हें WWE में काम करते हुए लगभग 10 साल हो गए हैं।

उन्होंने इस दौरान बड़े और छोटे साइज के सुपरस्टार्स के खिलाफ काम किया हुआ है। रोमन ने अपने करियर में कई बड़े कद के रेसलर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें पराजित भी किया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े साइज के दिग्गज रेसलर्स के बारे में बात करेंगे जिनके खिलाफ रोमन रेंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।

4- WWE दिग्गज केन

youtube-cover

केन और रोमन रेंस के बीच काफी सारे सिंगल्स और टैग टीम मुकाबले देखने को मिले हैं। केन एक बड़े साइज के सुपरस्टार हैं और उन्हें हराना उतना आसान नहीं है। इसके बावजूद रेंस का पलड़ा केन पर भारी रहा है। इन दोनों के बीच ज्यादातर Raw और SmackDown के एपिसोड्स में मैच देखने को मिले हैं।

इन मौकों पर रोमन रेंस का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने लगभग हर एक मुकाबले में केन की बुरी हालत की है। केन जैसे दिग्गज को हराने के कारण ही रेंस का कद WWE में बढ़ा है। 2014-15 के करीब केन ने ही रोमन के साथ दुश्मनी में आकर उन्हें आगे लाने में मदद की थी।

3- ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover

ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी सभी फैंस को जरूर याद होगी। दोनों ही दिग्गजों के बीच कई मैच देखने को मिले हैं। ब्रॉन ने कुछ मौकों पर रेंस को हराया हुआ है लेकिन ज्यादातर सिंगल्स और टैग टीम मैचों में रोमन रेंस का पलड़ा ही भारी रहा है। रेंस पहले एक टॉप बेबीफेस थे।

इसी कारण उन्हें ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ ताकतवर दिखाया गया है। रेंस ने Fastlane 2017 में स्ट्रोमैन को पराजित किया था। उनके बीच Raw और SmackDown के एपिसोड्स में भी मुकाबले हुए हैं और यहां कई बार रेंस का पलड़ा भारी रहा है। उनके बीच आखिरी मुकाबला 2020 में हुआ था जहां रेंस ने अपने यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

2- बिग शो

youtube-cover

बिग शो और रोमन रेंस के बीच कई शानदार मैच देखने को मिले हैं। बिग शो अपनी ताकत और जबरदस्त साइज के लिए फेमस हैं और उन्होंने कई दिग्गजों को हराया है। हालांकि, रोमन रेंस को उनके शुरुआती करियर में आगे लाने में बिग शो का बहुत बड़ा किरदार रहा है।

रोमन रेंस ने बिग शो को कई सारे बड़े इवेंट्स और साप्ताहिक शोज़ में पराजित किया हुआ है। दूसरी ओर बिग शो को सिर्फ एक बार रेंस पर जीत मिली है। जब भी दोनों आमने-सामने आए हैं तो रोमन रेंस का पलड़ा ज्यादातर मौकों पर भारी रहा है। उन्होंने बिग शो के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

1- द अंडरटेकर

youtube-cover

द अंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। किसी भी सुपरस्टार का उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करना काफी बड़ी चीज़ है। रोमन रेंस ने इस बड़े साइज के दिग्गज के खिलाफ काफी अच्छा काम किया है। उनके बीच WrestleMania 33 में सिंगल्स मैच हुआ था।

वो सिर्फ एक बार सिंगल्स मैच में आमने-सामने आए हैं। इस मुकाबले में रेंस का पलड़ा भारी रहा था और वो टेकर को WrestleMania में हराने वाले दूसरे स्टार बने थे। इसके अलावा सालों पहले रोमन रेंस ने द शील्ड का हिस्सा रहते हुए भी द अंडरटेकर को एक टैग टीम मैच में हराया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links