4 बड़े सुपरस्टार्स जो बिग ई को हराकर अगले WWE चैंपियन बन सकते हैं 

WWE चैंपियन बिग ई को हराकर कुछ सुपरस्टार्स टाइटल पर कब्जा कर सकते हैं
WWE चैंपियन बिग ई को हराकर कुछ सुपरस्टार्स टाइटल पर कब्जा कर सकते हैं

WWE चैंपियन बिग ई (Big E) इस समय रॉ (Raw) का सबसे अहम हिस्सा हैं। Raw की ओर से उन्हें सबसे पहले ड्राफ्ट किया गया था क्योंकि वो WWE चैंपियन हैं। इस सुपरस्टार ने पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने अपने टाइटल को अब तक बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया है।

बिग ई को सालों के इंतजार के बाद WWE चैंपियन बनने का मौका मिला है। WWE उन्हें इसी कारण बेहतर तरीके से बुक करते हुए उनके टाइटल रन को यादगार बनाने की कोशिश करेगा। इसी वजह से बिग ई अगले कुछ महीनों तक WWE चैंपियन के तौर पर नजर आ सकते हैं।

बिग ई हमेशा के लिए चैंपियन नहीं रहेंगे। कुछ समय बाद उन्हें कोई सुपरस्टार हराकर टाइटल पर कब्जा कर सकता है। Raw में कई सारे टैलेंटेड सुपरस्टार्स हैं जो अगला WWE चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अगले WWE चैंपियन बन सकते हैं।

4- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस

Raw के अंतिम एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने लैडर मैच जीता है और अब उनके पास WWE टाइटल मैच पाने का मौका है। सैथ रॉलिंस और बिग ई के बीच आने वाले समय में WWE टाइटल मैच देखने को मिलेगा। रॉलिंस ने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और काफी समय से वो वर्ल्ड टाइटल की स्टोरीलाइन से दूर हैं। अब उन्हें मेन इवेंट पिक्चर में आने का मौका मिला है।

सैथ रॉलिंस को हराना आसान नहीं है। वो अगले WWE चैंपियन बनने के फेवरेट हैं। Suvivor Series 2021 करीब है और इस इवेंट में WWE रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच बुक करना चाहेगा। दोनों का पहले काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो इसी कारण आमने-सामने आ सकते हैं। सैथ रॉलिंस WWE चैंपियनशिप जीतने के प्रबल दावेदार रहेंगे। WWE के पास दूसरा विकल्प भी है। वो बिग ई और सैथ की दुश्मनी कुछ महीनों तक चला सकते हैं और इसके बाद रॉलिंस नए चैंपियन बन सकते हैं।

3- बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले ने बतौर WWE चैंपियन काफी प्रभावित किया था। उनका टाइटल रन रोचक साबित हुआ था और उन्होंने कई दिग्गजों को पराजित किया था। बिग ई ने उनपर ही Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए WWE टाइटल जीता है। लैश्ले और बिग ई की दुश्मनी अभी खत्म हो गई है।

कुछ महीनों बाद वो एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। लैश्ले इस बार पूरी तरह तैयारी से आ सकते हैं। बॉबी ने पहले चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया था और इसी वजह से अगर वो दोबारा चैंपियन बन जाएंगे तो शायद ही कोई फैन निराश होगा। WWE लैश्ले को एक बार फिर चैंपियन बनाने निर्णय ले सकता है।

2- फिन बैलर

फिन बैलर के पास Raw का अगला टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनने के सारे गुण हैं। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि WWE ड्रू मैकइंटायर की जगह फिन बैलर को Raw का अगला टॉप स्टार बनाने के बारे में सोच रहा है। यह बात पूरी तरह सच हो सकती है और फिन को अगला WWE चैंपियन बनाया जा सकता है।

फिन बैलर को मेन रोस्टर पर वर्ल्ड टाइटल जीते हुए 5 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। इसी वजह से अब उन्हें पुश देना बेहतर विकल्प रहेगा। WWE को अगर फिन बैलर को सही मायने में टॉप सुपरस्टार बनाना है तो उन्हें WWE चैंपियन बनाना होगा। बिग ई के टाइटल रन को तोड़ने के लिए वो अच्छा विकल्प रहेंगे।

1- कीथ 'बीयरकैट' ली

कीथ 'बीयरकैट' ली के पास काफी टैलेंट है और WWE उनके टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहेगा। उन्हें पिछले कुछ समय में काफी ताकतवर दिखाया गया है। इस सुपरस्टार को WWE जरूर बड़ा पुश देना चाहेगा। कीथ को कुछ समय तक मिड-कार्ड डिवीजन में उपयोग करने के बाद सीधा टॉप टाइटल की स्टोरीलाइन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वो बिग ई को हराकर WWE चैंपियन बनने के लिए सबसे अच्छे विकल्प रहेंगे। बिग ई को WWE ने पुश देकर चैंपियन बनाया है। उसी तरह 'बीयरकैट' ली को भी पुश दिया जा सकता है। इससे WWE को एक और बड़ा सुपरस्टार मिल जाएगा। हर कोई इस सुपरस्टार को सफलता हासिल करते हुए देखना चाहता है।