WWE चैंपियन बिग ई (Big E) इस समय रॉ (Raw) का सबसे अहम हिस्सा हैं। Raw की ओर से उन्हें सबसे पहले ड्राफ्ट किया गया था क्योंकि वो WWE चैंपियन हैं। इस सुपरस्टार ने पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने अपने टाइटल को अब तक बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया है।बिग ई को सालों के इंतजार के बाद WWE चैंपियन बनने का मौका मिला है। WWE उन्हें इसी कारण बेहतर तरीके से बुक करते हुए उनके टाइटल रन को यादगार बनाने की कोशिश करेगा। इसी वजह से बिग ई अगले कुछ महीनों तक WWE चैंपियन के तौर पर नजर आ सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Ettore “Big E” Ewen (@wwebige)बिग ई हमेशा के लिए चैंपियन नहीं रहेंगे। कुछ समय बाद उन्हें कोई सुपरस्टार हराकर टाइटल पर कब्जा कर सकता है। Raw में कई सारे टैलेंटेड सुपरस्टार्स हैं जो अगला WWE चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अगले WWE चैंपियन बन सकते हैं।4- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस View this post on Instagram A post shared by Seth Rollins (@wwerollins)Raw के अंतिम एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने लैडर मैच जीता है और अब उनके पास WWE टाइटल मैच पाने का मौका है। सैथ रॉलिंस और बिग ई के बीच आने वाले समय में WWE टाइटल मैच देखने को मिलेगा। रॉलिंस ने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और काफी समय से वो वर्ल्ड टाइटल की स्टोरीलाइन से दूर हैं। अब उन्हें मेन इवेंट पिक्चर में आने का मौका मिला है।सैथ रॉलिंस को हराना आसान नहीं है। वो अगले WWE चैंपियन बनने के फेवरेट हैं। Suvivor Series 2021 करीब है और इस इवेंट में WWE रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच बुक करना चाहेगा। दोनों का पहले काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो इसी कारण आमने-सामने आ सकते हैं। सैथ रॉलिंस WWE चैंपियनशिप जीतने के प्रबल दावेदार रहेंगे। WWE के पास दूसरा विकल्प भी है। वो बिग ई और सैथ की दुश्मनी कुछ महीनों तक चला सकते हैं और इसके बाद रॉलिंस नए चैंपियन बन सकते हैं।