WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। WWE में काम करते हुए कई सारे सुपरस्टार्स ने नाम कमाया है। हर एक सुपरस्टार की लड़ने की एक उम्र होती है। समय-समय पर रेसलर्स रिटायर हो जाते हैं वहीं कई रेसलर्स कंपनी छोड़कर चले जाते हैं। हालांकि, फैंस को उन्हें देखने की आदत होती है। View this post on Instagram A post shared by Paul "Triple H" Levesque (@tripleh)इसी वजह से उनके जाने के बाद WWE में फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करते हैं। इस समय भी कई ऐसे दिग्गज सुपरस्टार्स हैं जिन्हें फैंस WWE में देखना चाहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE प्रशंसकों द्वारा काफी ज्यादा मिस किया जाता है।4- WWE दिग्गज ट्रिपल एच View this post on Instagram A post shared by Paul "Triple H" Levesque (@tripleh)ट्रिपल एच को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने WWE में सालों तक काम किया है और काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। इस सुपरस्टार ने WWE में कई दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़ते हुए जीत दर्ज की और ढेरों टाइटल्स जीते हैं। ट्रिपल एच ने पिछले कुछ सालों से लड़ना कम कर दिया है। वो सिर्फ बड़े-बड़े इवेंट्स में लड़ते हुए नजर आते थे। इसके साथ ही वो WWE के COO के तौर पर टेलीविजन पर भी दिखाई देते थे। अब वो काफी समय से नजर नहीं आए हैं।कुछ समय पहले वो हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे। इसके पहले एक बार वो बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसी कारण उन्होंने बाद में कुछ ही मैच लड़े। वो 2021 की शुरुआत में Raw के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ एक मैच में नजर आए थे। इसके बाद से ही ट्रिपल एच ने कोई मैच नहीं लड़ा है और उन्होंने सही तरह से रिंग में वापसी नहीं की है। फैंस द्वारा उन्हें पसंद किया जाता है और हर कोई उन्हें मिस कर रहा है। हालांकि, अब शायद ही वो कभी रिंग में वापसी करेंगे लेकिन वो अथॉरिटी के रूप में वापसी जरूर कर सकते हैं।