Stars Who Never Won Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble का इतिहास बहुत ही जबरदस्त रहा। हर साल इस शो का इंतजार फैंस द्वारा बेसब्री से किया जाता है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होती हैं। इस मुकाबले को जीतने वाले स्टार को WrestleMania में टाइटल मैच मिलता है। कई ऐसे WWE दिग्गज रहे हैं जिन्होंने कंपनी में अच्छा काम किया लेकिन वो रंबल मैच कभी अपने नाम नहीं कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो 15 या उससे ज्यादा बार Royal Rumble मैच का हिस्सा बने लेकिन दुर्भाग्य से कभी जीत नहीं पाए।#4 WWE Royal Rumble में दिग्गज केन को नहीं मिली सफलताकेन ने WWE में लंबे समय तक काम किया। वो कंपनी के प्रति हमेशा वफादार रहे। उन्होंने WWE में अपने खास कैरेक्टर से खूब नाम कमाया। आज भी फैंस उनके द्वारा किए गए कारनामों को याद करते हैं। केन अभी तक 20 बार Royal Rumble मैच में एंट्री कर चुके हैं। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन वो इस मुकाबले को जीतने में नाकाम रहे हैं। अंतिम बार वो साल 2021 में हुए रंबल मैच का हिस्सा बने थे।#3 WWE सुपरस्टार कोफी किंग्सटन भी रहे हैं फिसड्डीकोफी किंग्सटन का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। वो भी लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। उस समय वो काफी चर्चा का विषय रहे थे। खैर कोफी अभी तक 16 बार Royal Rumble मैच का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन इसे जीतने में नाकाम रहे। पहली बार साल 2009 में उन्होंने रॉयल रंबल मैच में कदम रखा था।#2 WWE ने साल 2023 में डॉल्फ जिगलर को लेकर लिया था बड़ा फैसला View this post on Instagram Instagram Postडॉल्फ जिगलर ने 19 साल तक WWE में काम किया था। 2023 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। जिगलर भी अपने WWE करियर में कुछ बड़ी चीजें हासिल कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें Royal Rumble मैच जीतने में सफलता प्राप्त नहीं हुई है। जिगलर 15 बार रंबल मैच का हिस्सा बन चुके हैं। अंतिम बार 2022 में वो इस बड़े मुकाबले में नज़र आए थे। वैसे WWE से जाने के बाद डॉल्फ इंडिपेंडेंट सर्किट में अच्छा काम कर रहे हैं।#1 WWE में द मिज़ ने अभी तक अच्छा काम किया हैद मिज़ का दिग्गजों की लिस्ट में नाम आता है। उनका भी WWE सफर काफी लंबा रहा है। अभी तक कंपनी के प्रति उनकी भी वफादारी देखने को मिली है। वो 15 बार Royal Rumble मैच में एंट्री कर चुके हैं लेकिन इसे जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। साल 2007 में पहली बार उन्होंने इस बड़े मुकाबले में कदम रखा था। मिज़ अभी भी WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। उनका फ्यूचर में रंबल मैच जीतने का सपना बहुत ही मुश्किल है।