Brock Lesnar: WWE ने Raw के अगले एपिसोड के लिए कई शानदार चीज़ों का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में कुछ शानदार मैच देखने को मिलेंगे और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी होने वाली है। लैसनर लंबे समय बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में नजर आएंगे और यह एक खास मौका रहेगा। वो Raw में आकर SummerSlam 2022 में होने वाले मैच को हाइप करने की कोशिश करेंगे। फैंस उनके रिटर्न के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई इस चीज़ें हैं जो द बीस्ट Raw में रहते हुए कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर Raw में वापसी करने के साथ कर सकते हैं। 4- WWE Raw में ब्रॉक लैसनर प्रोमो कट सकते हैंWWE@WWE#TheBeast is back!@BrockLesnar returns to #WWERaw tomorrow night!9594868#TheBeast is back!@BrockLesnar returns to #WWERaw tomorrow night! https://t.co/wJLLO2vmIzब्रॉक लैसनर ने अपनी प्रोमो स्किल्स में काफी सुधार दिखाया है। पॉल हेमन से अलग होने के बाद वो खुद अपने प्रोमो कट कर रहे हैं। लैसनर Raw में आकर प्रोमो कट कर सकते हैं। वो इस दौरान अपनी वापसी के कारण को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस पर निशाना साध सकते हैं। इस दौरान वो SummerSlam में अपनी जीत का दावा कर सकते हैं। लैसनर के प्रोमो हमेशा ही शानदार रहते हैं क्योंकि फैंस से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। साथ ही वो जोक्स भी मारते हैं। वो यह चीज़ Raw में भी कर सकते हैं और द ब्लडलाइन का मजाक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 3- द उसोज़ का इंटरफेयर करना और फिर ब्रॉक का उनपर हमला करनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@HeymanHustle wants the most violent, diabolical and dangerous version of @WWERomanReigns to battle @BrockLesnar at #SummerSlam! #WWE #SmackDown43767.@HeymanHustle wants the most violent, diabolical and dangerous version of @WWERomanReigns to battle @BrockLesnar at #SummerSlam! #WWE #SmackDown https://t.co/FmARAj7lgpद उसोज़ लगातार Raw के एपिसोड में नजर आते हैं। ब्रॉक लैसनर की वापसी हो रही है और इसी वजह से द उसोज़ उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट के दौरान द उसोज़ की इंटरफेरेंस हो सकती है। वो आकर रोमन रेंस की SummerSlam में जीत का दावा कर सकते हैं। इस दौरान बहस हो सकती है और बाद में लैसनर गुस्से में आकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस पर हमला कर सकते हैं। वो यहां रोमन रेंस और सभी फैंस को SummerSlam के लिए एक ट्रेलर दिखा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फैंस की रुचि टाइटल मैच के लिए बढ़ जाएगी। 2- पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर के बीच प्रोमो में बहस Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Will we see the most destructive version of Brock Lesnar at #SummerSlam?#WWE #BrockLesnar #RomanReigns@BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle21533Will we see the most destructive version of Brock Lesnar at #SummerSlam?#WWE #BrockLesnar #RomanReigns@BrockLesnar @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/Y7ZluU0C3Aब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन काफी बार साथ में नजर आए हैं। हालांकि, उन्हें आमने-सामने देखना भी हमेशा शानदार रहा है। पहले भी ब्रॉक और पॉल के बीच प्रोमो में बहस हुई है और यह चीज़ फिर देखने को मिल सकती है क्योंकि फैंस को दोनों पूर्व साथियों के सैगमेंट्स हमेशा पसंद आते हैं। ब्रॉक लैसनर Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं और इसी दौरान पॉल हेमन भी वहां आ सकते हैं। वो आकर द बीस्ट के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस की जीत का दावा कर सकते हैं। हेमन ने SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन और ब्रॉक के मैच को बढ़िया तरह से हाइप किया था और वो यह चीज़ Raw में भी कर सकते हैं। 1- थ्योरी के साथ सैगमेंट Theory@_Theory1MR. MONEY IN THE BANK119431061💰MR. MONEY IN THE BANK💰 https://t.co/jJiPi4MRZCथ्योरी के पास इस समय Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है। उन्होंने कुछ समय पहले ही बताया था कि वो SummerSlam में इसे कैश-इन कर सकते हैं। SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस दिखाई दिए थे और थ्योरी ने वहां आकर रोमन के दिमाग में अपनी जगह बनाने की कोशिश की थी। वो यह चीज़ Raw में भी कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट के दौरान थ्योरी आ सकते हैं और उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। दोनों के बीच बहस हो सकती है और यहां वो चैंपियन बनने का दावा कर सकते हैं। इसी दौरान ब्रॉक लैसनर मिस्टर Money in the Bank पर हमला कर सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।