ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। इस सुपरस्टार ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और वो कुछ ही महीनों में टॉप स्टार बन गए थे। इस दौरान उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी जीत ली थी। लैसनर अपने करियर के शुरुआती समय से ही टॉप पर रहे थे। इसके बावजूद 2004 में उन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया था।इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने 2012 में अपनी वापसी की थी। इस दौरान वो पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए थे। वो WrestleMania में द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने में सफल रहे हैं। इसके अलावा वो Royal Rumble, King of the Ring और Money in the Bank जैसे बड़े मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Brock lesnar (@brock._.lesnar)ये भी पढ़ें;- 3 कारण क्यों जॉन सीना को फैंस की वापसी के बाद WWE में नजर आना चाहिएलैसनर अपने WWE करियर को कई तरीकों से खास बनाने में सफल रहे हैं। इसके बावजूद द बीस्ट WWE में कई चीज़ें हासिल नहीं कर पाए हैं और अब शायद ही वो इन चीज़ों में सफलता हासिल कर पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर में अभी हासिल नहीं कर पाएंगे।4- ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर में टैग टीम टाइटल्स नहीं जीत पाएंगे View this post on Instagram A post shared by Brock lesnar (@brock._.lesnar)ब्रॉक लैसनर ने WWE में ढेरों सिंगल्स टाइटल्स जीते हैं। इसके बावजूद उन्हें कभी भी टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है। लैसनर ने अपने WWE करियर में चुनिंदा टैग टीम मैच लड़े हैं। उनके ये सारे ही मुकाबले शुरुआती करियर में आए थे। 2012 में वापसी के बाद से लैसनर ने एक भी टैग टीम मैच नहीं लड़ा है।ये भी पढ़ें:- 3 फेमस WWE कपल्स जिनकी शादी हो चुकी है और 2 जिनकी अभी सिर्फ सगाई हुई हैवो अपने WWE करियर के अंतिम समय में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में अब नहीं लगता कि वो किसी भी सुपरस्टार के साथ टैग टीम बनाने का निर्णय लेंगे और फिर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा करेंगे। ऐसे में मानकर चल सकते हैं कि ब्रॉक लैसनर अब WWE में कभी भी टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाएंगे।