4 धमाकेदार चीज़ें जो Extreme Rules 2022 के बाद WWE Raw में हो सकती हैं

रॉ पर इस बार फैंस की निगाह टिक गई हैं
WWE Raw पर इस बार फैंस की निगाह टिक गई हैं

Extreme Rules 2022: एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules 2022) में WWE फैंस को दमदार मैच देखने को मिले हैं। इसके अलावा फैंस ब्रे वायट (Bray Wyatt) के रिटर्न को लेकर भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आने वाले रॉ (Raw) का एपिसोड सीजन प्रीमियर रहेगा। ऐसे में सभी की निगाह इसी पर टिक गई है।

इस बार Raw में फैंस को कई अच्छे सैगमेंट देखने को मिल सकते हैं, जिसमें डी-जनरेशन-एक्स भी नज़र आएंगे। इसके अलावा शो में द ब्लडलाइन फैक्शन भी नज़र आएगा। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Extreme Rules 2022 के बाद Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

4- WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस कट कर सकते हैं प्रोमो

𝙶𝚘𝚘𝚍 𝚖𝚘𝚛𝚗𝚒𝚗𝚐 𝚁𝚘𝚖𝚊𝚗 𝙴𝚖𝚙𝚒𝚛𝚎, 𝚖𝚢 𝚃𝚛𝚒𝚋𝚊𝚕 𝚀𝚞𝚎𝚎𝚗𝚜 & 𝙵𝚛𝚒𝚎𝚗𝚍𝚜𝚁𝚘𝚖𝚊𝚗 𝚁𝚎𝚒𝚐𝚗𝚜 𝚊𝚕𝚠𝚊𝚢𝚜 𝚋𝚛𝚒𝚐𝚑𝚝𝚎𝚗𝚜 𝚝𝚑𝚎 𝚍𝚊𝚢!#RomanReigns twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/7SYr3xBwpz

Raw के सीजन प्रीमियर पर WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस के लिए नज़र आएंगे। ऐसे में वो Crown Jewel 2022 में होने वाले अपने मैच को लेकर प्रोमो कट कर सकते हैं। वो बता सकते हैं कि वो लोगन पॉल के साथ क्या करने वाले हैं।

इस प्रोमो सैगमेंट के दौरान लोगन पॉल भी आ सकते हैं। लोगन पॉल भी सोशल मीडिया पर प्रोमो कट करते आए हैं। ऐसे में वो भी रोमन रेंस का मजाक बना सकते हैं। रोमन रेंस की माइक स्किल्स में काफी ज्यादा सुधार हुआ है। ऐसे में ये सैगमेंट यादगार साबित हो सकता है।

3- ब्रे वायट कर सकते हैं DX पर अटैक

Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट एक बार फिर से वापस आ गए। उनके रिटर्न के बाद फैंस उनकी फ्यूचर बुकिंग को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि ट्रिपल एच के अंडर वो अपने कैरेक्टर को और भी ज्यादा बेहतर बना पाएंगे।

ऐसे में WWE उन्हें Raw में डी-जनरेशन-एक्स के खिलाफ बुक कर सकता है। सीजन प्रीमियर शो के लिए DX फैक्शन के सदस्य वापस आ रहे हैं। उनके रिटर्न पर ब्रे वायट अपने नए कैरेक्टर के साथ उनपर अटैक कर सकते हैं। अपने इस अटैक में वो नए कैरेक्टर को लेकर कुछ हिंट भी दे सकते हैं।

2- सैथ रॉलिंस बन सकते हैं नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

Buen día, luego de casi 3 años este hombre hoy ganara un titulo.🤩👉🏼SETH 👈🏼👉🏼FREAKIN'👈🏼👉🏼ROLLLINS👈🏼#SethRollins @WWERollins #WWERAW https://t.co/FfDxjqFXW4

बॉबी लैश्ले का Raw में सामना सैथ रॉलिंस से होना है। सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले पर अटैक किया था। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि हाल के समय में बॉबी लैश्ले किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसे में उनके और सैथ रॉलिंस के बीच अच्छी स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस उनसे बेल्ट जीत सकते हैं और इसके बाद ये दोनों ही स्टार्स यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन में आ सकते हैं। बॉबी लैश्ले का ये फेस रन अभी तक कुछ ख़ास नहीं रहा है। ऐसे में इस स्टोरीलाइन से उनके फेस कैरेक्टर को भी काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।

1- ब्रॉक लैसनर कर सकते हैं वापसी

Imagine calling out Brock Lesnar and making him get out of character. #BrockLesnar #SummerSlam #WRESTLING https://t.co/s3doCtIzbb

रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉक लैसनर Crown Jewel में नज़र आ सकते हैं। ऐसे में WWE उनकी वापसी को भी प्लान कर सकता है। वो SummerSlam में रोमन रेंस के खिलाफ हारने के बाद से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE उन्हें सैथ रॉलिंस या बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में बुक कर सकता है।

WWE उन्हें पूर्व UFC चैंपियन और हॉल ऑफ फेमर डेनियल कॉर्मियर के खिलाफ भी बुक कर सकता है। दोनों स्टार्स पहले से ही एक-दूसरे को UFC में कंफ्रंट कर चुके हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच की स्टोरीलाइन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment