WWE में 2021 में हुई 4 धमाकेदार चीज़ें जिन्होंने फैंस को चौंका दिया

WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया
WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया

2- रैंडी ऑर्टन और रिडल का टैग टीम में आना

रैंडी ऑर्टन 2021 की शुरुआत में WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार थे। दूसरी ओर रिडल सिंगल्स स्टार के रूप में काम कर रहे थे। WrestleMania 37 के बाद WWE ने अपने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने रैंडी ऑर्टन और रिडल को साथ लाने का निर्णय लिया। इसी वजह से उनकी टीम का नाम RK-Bro हो गया।

दोनों अलग-अलग कैरेक्टर्स में दिखाई देते हैं। इसी वजह से उन्हें मैचों या सैगमेंट्स में देखना काफी खास रहता है। रिडल और ऑर्टन के 2021 में कई सारे मजेदार पल देखने को मिले हैं। उन्होंने बाद में Raw टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। किसी ने नहीं सोचा था कि कभी यह दोनों सुपरस्टार्स एक साथ टैग टीम में काम करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now