WWE में 2021 में हुई 4 धमाकेदार चीज़ें जिन्होंने फैंस को चौंका दिया

WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया
WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया

1- बिग ई और द मिज़ का WWE चैंपियन बनना

ओटिस के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट था लेकिन बाद में द मिज़ ने इस ब्रीफकेस पर कब्जा किया था। उन्होंने Elimination Chamber 2021 में इस कॉन्ट्रैक्ट को ड्रू मैकइंटायर पर कैश-इन किया और WWE चैंपियन बन गए। सभी को लग रहा था कि उनका कैश-इन सफल नहीं होगा लेकिन WWE ने फैंस को चौंकाया।

इस साल का Money in the Bank ब्रीफकेस बिग ई ने जीता था। इसके बाद से उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने Raw के एक एपिसोड में बॉबी लैश्ले पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और WWE चैंपियनशिप जीती। सालों की मेहनत के बाद आखिर बिग ई को टॉप टाइटल जीतने का मौका मिला। दोनों ही स्टार्स ने चैंपियन बनकर फैंस को चौंकाया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now