4 धमाकेदार चीज़ें जो WWE SummerSlam 2021 में जरूर देखने को मिलनी चाहिए

WWE SummerSlam 2021 में कई शानदार और धमाकेदार चीज़ें हो सकती हैं
WWE SummerSlam 2021 में कई शानदार और धमाकेदार चीज़ें हो सकती हैं

WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam 2021) रहेगा। इस इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। SummerSlam को कंपनी के सबसे अहम इवेंट्स में गिना जाता है। कई सारे सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में काफी जबरदस्त मैच और पल देखने को मिल चुके हैं जिन्हें सालों तक भूला नहीं जा सकता है।

WWE अपने SummerSlam 2021 पीपीवी को भी बेहतर बनाना चाहेगा। इस वजह से उन्हें कुछ शानदार चीज़ें प्लान करनी होगी, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाए। इससे ही सालों तक SummerSlam को याद रखा जाएगा। WWE कई अलग-अलग तरीकों से पीपीवी को अच्छा बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WWE SummerSlam 2021 में देखने को मिल सकती हैं।

4- साशा बैंक्स को WWE SummerSlam में SmackDown विमेंस चैंपियन बनाना चाहिए

साशा बैंक्स SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच के लिए अब तक बिल्डअप अच्छा रहा है। उनके बीच पहले भी मैच देखने को मिल चुका है। दरअसल, उनका मुकाबला WrestleMania 37 की नाईट 1 के मेन इवेंट में हुआ थे। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का यह मैच काफी धमाकेदार रहा था। इस मैच में बियांका ब्लेयर को जीत मिली थी और वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई थीं।

इसके बाद से ही साशा बैंक्स WWE में दिखाई नहीं दी थीं। हर एक फैन उन्हें मिस कर रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने वापसी की थी और उन्होंने यहां बियांका ब्लेयर को धोखा दिया था। उनके बीच स्टोरीलाइन का बिल्डअप शानदार रहा है और उन्होंने अपने मैच को अच्छे तरीके से हाइप कर दिया है। इस मुकाबले में साशा बैंक्स जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार रहने वाली हैं। बियांका ब्लेयर को चैंपियन रहते हुए पर्याप्त समय हो गया है और SummerSlam टाइटल चेंज के लिए एक सही इवेंट रहेगा।

3- बिग ई का कैश-इन बॉबी लैश्ले पर होना चाहिए

बिग ई के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट मौजूद है। SummerSlam में इसे कैश-इन करने का एक अच्छा मौका रहने वाला है। बिग ई ने रोमन रेंस के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन टीज़ किया है। हालांकि, वो बॉबी लैश्ले के खिलाफ इसे कैश-इन भी कर सकते हैं। बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच WWE टाइटल मैच होगा।

यह मैच रेसलिंग के हिसाब से उतना खास नहीं रहेगा। ऐसे में WWE इसे अच्छा बनाने के लिए बिग ई से कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करा सकता है। वो गोल्डबर्ग और बॉबी के मैच में इंटरफेयर करते हुए कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर सकते हैं या मैच के बाद Money in the Bank को दांव पर लगा सकते हैं। बिग ई को SummerSlam में लैश्ले पर कैश-इन करना चाहिए।

2- रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। उनके बीच यह मुकाबला काफी शानदार रह सकता है। इस मुकाबले को मेन इवेंट में बुक किया जाएगा और दोनों सुपरस्टार्स मिलकर रोचक मैच दे सकते हैं। रोमन रेंस और जॉन सीना की स्टोरीलाइन जरूर साधारण रही है लेकिन यह मुकाबला सभी को प्रभावित कर सकता है।

इस मुकाबले में जॉन सीना जरूर जीत दर्ज कर सकते हैं। उन्हें पराजित करना उतना आसान नहीं है। रोमन रेंस को चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है और जॉन सीना इस मुकाबले में जीत दर्ज करके 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। हालांकि, WWE को यह निर्णय नहीं लेना चाहिए और रोमन को चैंपियन बनाए रखना चाहिए।

1- बैकी लिंच को वापसी करनी चाहिए

बैकी लिंच को WWE से दूर रहे काफी समय हो गया है। अब उनकी WWE में एक बार फिर वापसी देखने को मिल सकती है। SummerSlam 2021 एक शानदार मौका रहेगा। फैंस की वापसी के बाद कई सारे बड़े स्टार्स का रिटर्न हुआ है। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा।

इस मुकाबले में निकी A.S.H, रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर दिखाई देने वाली हैं। इस मुकाबले में किसी सुपरस्टार को जीत मिल सकती है और इसके बाद बैकी अचानक से वापसी कर सकती हैं। वो आकर चैंपियन को चैलेंज कर सकती हैं। उन्होंने WWE से जाने के पहले अपने टाइटल को नहीं हारा था। वो इसे मजबूरन छोड़कर गई थीं। इस वजह से वो आकर सीधा मैच मांग सकती हैं।

Quick Links