4 धमाकेदार चीज़ें जो Roman Reigns WWE SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं

WWE SmackDown में रोमन रेंस कई धमाकेदार चीज़ें कर सकते हैं
WWE SmackDown में रोमन रेंस कई धमाकेदार चीज़ें कर सकते हैं

WWE SmackDown का अगला एपिसोड रोचक रह सकता है। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के बाद यह स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला एपिसोड रहेगा। WWE इस एपिसोड को धमाकेदार बना सकता है। इस एपिसोड में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर आ सकते हैं। वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।

इसी कारण सभी की नजरें ट्राइबल चीफ पर रहती है कि वो क्या करने वाले हैं। रोमन रेंस कुछ धमाकेदार चीज़ें करते हुए ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड को रोचक बना सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं।

4- रोमन रेंस का RK-Bro को जवाब देना

Raw के अंतिम एपिसोड में RK-Bro ने प्रोमो कट करते हुए अपनी हार के बारे में बात की थी। बाद में उन्होंने रोमन रेंस से टैग टीम टाइटल्स यूनिफिकेशन मैच की मांग की थी। साथ ही बताया था कि वो SmackDown में रोमन से जवाब की मांग करेंगे। SmackDown में रोमन रेंस प्रोमो कट कर सकते हैं।

रेंस इस प्रोमो सैगमेंट के दौरान अपनी जीत के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही वो RK-Bro पर निशाना साधते हुए उनके चैलेंज का जवाब दे सकते हैं। पहले RK-Bro और द उसोज़ के बीच टैग टीम टाइटल्स यूनिफिकेशन मैच तय हुआ था लेकिन बाद में यह मुकाबला नहीं हुआ। अब रोमन रेंस सीधा RK-Bro को जवाब दे सकते हैं।

3- ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी जारी रखना

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। उन्होंने RK-Bro और उसोज़ की दुश्मनी में अहम किरदार निभाया था। अब उनकी अलग स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। रोमन रेंस SmackDown में RK-Bro को जवाब देने के साथ ड्रू मैकइंटायर पर भी निशाना साध सकते हैं।

बाद में मैकइंटायर आकर रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। द ट्राइबल चीफ एक हील सुपरस्टार हैं और इसी वजह से वो जवाब दिए बिना बैकस्टेज जा सकते हैं। रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं और उन्हें आमने-सामने देखना काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है।

2- द ब्लडलाइन का RK-Bro पर हमला करना

SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन और RK-Bro का कंफ्रंटेशन देखने को मिल सकता है। इस सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर रैंडी ऑर्टन और रिडल पर निशाना साध सकते हैं। साथ ही उनकी बेइज्जती कर सकते हैं। रेंस और उनके साथी यहां RK-Bro पर हमला कर सकते हैं।

ब्लडलाइन के पास 3 सदस्य रहेंगे और इसी कारण रैंडी ऑर्टन और रिडल पर वो भारी पड़ सकते हैं। अगर RK-Bro पर हमला होता है तो फिर भविष्य में द ब्लडलाइन के साथ उनकी स्टोरीलाइन और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन जाएगी। इससे WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा जरूर होगा।

1- ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro का रोमन रेंस को चोटिल करना

कुछ समय पहले खबरें सामने आई है कि रोमन रेंस शायद Hell in a Cell 2022 इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी वजह से WWE उन्हें टीवी से दूर करना चाहेंगे और उनका रिटर्न सीधा इवेंट के बाद हो सकता है। SmackDown के एपिसोड में मैकइंटायर और RK-Bro एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं।

तीनों स्टार्स मिलकर द उसोज़ पर हमला कर सकते हैं और उन्हें रिंग के बाहर कर सकते हैं। बाद में वो रोमन रेंस पर बुरी तरह अटैक कर सकते हैं। इसके चलते रेंस चोटिल हो सकते हैं और उन्हें आधिकारिक रूप से Hell in a Cell इवेंट से बाहर किया जा सकता है। यह एक अच्छा स्टोरीलाइन एंगल रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links