4 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns के 1294 दिनों बाद पिन होने पर अब WWE में हो सकती हैं

..
रोमन रेंस को जे उसो ने किया है पिन
रोमन रेंस को जे उसो ने किया है पिन

Roman Reigns: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) कई मायनों में फैंस के लिए यादगार रहा। पहली बार यह मेगा इवेंट यूएसए के बाहर हुआ। वहीं फैंस को द ब्लडलाइन (The BloodLine) ग्रुप में सिविल वॉर देखने मिला। हालांकि, फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब रोमन रेंस (Roman Reigns) को 1294 दिनों के बाद जे उसो (Jey Uso) ने पिन किया।

रोमन रेंस को आखिरी बार साल 2019 में बैरन कॉर्बिन ने पिन किया था। जे ने ट्राइबल चीफ को पिन कर उनकी बादशाहत को चुनौती दे दी है। अब सभी की निगाहें रोमन रेंस पर होंगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 संभावित चीजों के बारे में जानेंगे, जो रोमन रेंस के 1294 दिन बाद पिन होने पर हो सकती हैं।

4- The Usos पर बड़ा हमला कर सकते हैं Roman Reigns

RAW के दौरान द उसोज
RAW के दौरान द उसोज

Night of Champions 2023 में पहले जिमी, फिर SmackDown में जे उसो ने रोमन रेंस को धोखा दिया था। पिछले कुछ सालों में रेंस ने पूरे WWE में अपनी बादशाहत जमाई है, लेकिन हाल ही के दिनों में उन्हें अपने ही भाइयों से जिस तरह का चैलेंज मिला है, उसे लेकर निश्चित ही ट्राइबल चीज बेहद नाराज़ होंगे।

Money in the Bank 2023 में 1294 दिनों बाद जे उसो के द्वारा पिन होने पर रोमन रेंस की बादशाहत को बड़ा धक्का लगा है। उन्हें जल्द ही कोई बड़ा कदम उठाना होगा। ट्राइबल चीफ, सोलो सिकोआ के साथ मिलकर द उसोज़ पर खतरनाक हमला कर सकते हैं। इससे उन्हें कमजोर समझने वालों को स्पष्ट संदेश भी जाएगा।

3- Solo Sikoa बनना चाहेंगे नया "ट्राइबल चीफ"

पिछले हफ्ते हुए WWE SmackDown में ब्लडलाइन के बीच बेहतरीन सैगमेंट देखने मिला था। द उसोज़ ने इस दौरान अपने एक्शन पर बात की। सैगमेंट के दौरान द उसोज़ ने यह साफ किया कि वो कभी भी ट्राइबल चीफ नहीं बनना चाहते थे, लेकिन वो यह भी नहीं चाहते कि रोमन, ट्राइबल चीफ रहें।

द उसोज़ ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ बनाने का सुझाव दिया, जिसपर रोमन हंसने लगे थे। उस समय ऐसा लगा जैसे सोलो को यह चीज पसंद नहीं आई हो। यह हो सकता है कि 1294 दिनों बाद पिन होने के बाद रोमन के कमजोर होने की स्थति पर सोलो, द उसोज़ की मदद से अगला ट्राइबल चीफ बनने का प्रयास करें। साथ ही रोमन रेंस को धोखा दें।

2- WWE से ब्रेक ले सकते हैं Roman Reigns

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

फैंस जानते हैं कि कंपनी के अन्य टॉप स्टार्स की तुलना में रोमन रेंस बहुत ही कम WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं और अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कम डिफेंड करते हैं। इस साल उन्होंने केवल तीन बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। उनकी स्टार पावर के चलते कंपनी ने उन्हें इतनी छूट दी है।

यह संभव है कि Money in the Bank में 1294 दिनों बाद पिन होने की स्थिति में रोमन कुछ समय के लिए WWE से ब्रेक लें। इससे रोमन के कैरेक्टर को नया रूप दिया जा सकता है। कुछ समय बाद जब भी हेड ऑफ द टेबल वापसी करेंगे, तब कंपनी उन्हें और भी खतरनाक दिखा सकती है।

1- Roman Reigns हार का आरोप Solo Sikoa पर लगाकर उन्हें सजा दे सकते हैं

रोमन रेंस को Money in the Bank 2023 में मिली हार बहुत चुभने वाली है। निश्चित ही ट्राइबल चीफ इसे अपनी गलती नहीं मानेंगे। Money in the Bank 2023 में सोलो ने अनाउंसर टेबल पर जिमी उसो को स्प्लैश लगाने का प्रयास किया था लेकिन वो सफल नहीं हुए थे। इस दौरान रिंग में रेंस अकेले रह गए थे।

संभव है कि रोमन रेंस इसकी वजह से अपने पार्टनर सोलो सिकोआ पर हार का आरोप लगाएं। इसके बाद ट्राइबल चीफ उन्हें दंडित कर सकते हैं। संभव है कि सोलो भी इसका जवाब दें और द उसोज़ का भी दखल इस दौरान देखने मिलें। इसके बाद फैंस को रेंस और सोलो सिकोआ की दुश्मनी भी देखने मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now