4 बड़ी चीजें जो Triple H ने WWE में कीं लेकिन Vince McMahon के रहते होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था

WWE
कुछ चीजें नहीं होने देते विंस मैकमैहन (Photo: WWE.com)

Things Triple H Done Vince McMahon Would Have Never: विंस मैकमैहन ने पिछले साल WWE से इस्तीफा दे दिया था। उनके ऊपर कुछ गंभीर आरोप लग गए थे। इसके बाद ट्रिपल एच (Triple H) ने चीफ कंटेंट ऑफिसर का पद संभाला। द गेम के एरा में अभी तक कंपनी में अच्छा काम हुआ है। खासतौर पर क्रिएटिव के क्षेत्र में ज्यादा सफलता मिली है। इस साल WrestleMania की चर्चा पहले से ही है। विंस ने अपने ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर से खूब वाहवाही लूटी। ट्रिपल एच अब बैकस्टेज ही काम करते हैं। विंस की तुलना में वो थोड़ा अलग तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ट्रिपल एच द्वारा की गई उन चार चीजों की बात करेंगे जो विंस मैकमैहन कभी नहीं होने देते।

Ad

#4 ट्रिपल एच ने WWE रिंग में एडवर्टाइजमेंट इंट्रोड्यूस किए

Ad

ट्रिपल एच ने Raw Netflix और प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान कैनवास पर एडवर्टाइजमेंट दिखाना शुरू कर दिया है। रेसलिंग फैंस ने शुरुआत में इस चेंज को स्वीकार नहीं किया था। हालांकि, अब कोई इसके बारे में नहीं बोलता है। ये एटवर्टाइजमेंट ध्यान भटकाने वाले नहीं है। विंस मैकमैहन ऐसा करने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं देते। ट्रिपल एच के इस कदम से कंपनी को काफी फायदा मिल रहा है। WWE के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है।

#3 WWE में विंस मैकमैहन कुछ खास शब्दों के प्रयोग की अनुमति नहीं देते

youtube-cover
Ad

एक वक्त था जब Raw और SmackDown में हॉस्पिटल शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता था। इसकी बजाए लोकल मेडिकल फैसिलिटी कहा जाता था। विंस मैकमैहन इसे पसंद नहीं करते थे। उन्हें बेल्ट शब्द भी पसंद नहीं था। ट्रिपल एच ने इन शब्दों को बोलने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। विंस को रेसलर शब्द से भी नफरत थी। द गेम के एरा में इसका प्रयोग लगातार किया जाता है।

#2 विंस मैकमैहन WWE स्टार्स को कहीं अन्य जगह जाने की अनुमति नहीं देते

Ad

हाल ही में ऐलान किया गया कि नटालिया NWA में एक्शन में नज़र आएंगी। पिछले साल शेना बैज़लर ने ब्लडस्पोर्ट इवेंट में हिस्सा लिया था। ट्रिपल एच ने स्टार्स को कहीं अन्य जगह परफॉर्म करने की अनुमति दी है। हाल ही में WWE की TNA के साथ भी साझेदारी हुई है। हार्डी बॉयज़ और कुछ अन्य स्टार्स WWE रिंग में नज़र आ चुके हैं। विंस मैकमैहन कभी ये काम नहीं करते। उन्होंने पहले भी इस चीज पर प्रतिबंध लगाया था।

#1 विंस मैकमैहन कभी भी WWE में जॉन सीना को हील नहीं बनाते

जॉन सीना करीब एक पीढ़ी तक कंपनी का फेस रहे। ऐसा लगता था कि वो कभी भी हील नहीं बनेंगे। हाल ही में Elimination Chamber 2025 में ये कारनामा हुआ। विंस मैकमैहन सीना को हील टर्न नहीं लेने देते। ट्रिपल एच ने ये कार्य कर दिखाया। विंस को सीना फेस के रूप में ही पसंद करते थे। उन्होंने कभी फैंस की बात पर गौर ही नहीं किया। जॉन ने कोडी रोड्स के ऊपर अटैक कर WrestleMania 41 की राह और मजेदार बना दी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications