4 बड़ी चीज़ें जो WWE को 2021 में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए थी

WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर निराश किया है
WWE ने 2021 में कुछ जगहों पर निराश किया है

1- NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर लाना और फिर उन्हें रिलीज करना

WWE ने इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर बुलाया। इसमें से ज्यादातर रेसलर्स को रिलीज किया गया। यह एक निराशाजनक चीज़ है क्योंकि अगर WWE को उन सुपरस्टार्स की जरूरत मेन रोस्टर पर नहीं थी तो वो NXT में रहते हुए अच्छा काम कर सकते थे। WWE ने कैरियन क्रॉस जैसे बड़े सुपरस्टार को मेन रोस्टर डेब्यू के कुछ समय बाद रिलीज कर दिया।

Draft के दौरान Hit Row फैक्शन को काफी हाइप किया गया था लेकिन उन्हें भी रिलीज कर दिया गया। टेगन नॉक्स और ड्रेक मेवरिक को मेन रोस्टर पर आने के बाद कुछ खास करने का मौका नहीं मिला और फिर वो रिलीज हो गए। WWE ने 2021 में गलत निर्णय लेकर जरूर निराश किया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now