Brock Lesnar: WWE के लिए 2022 अच्छा रहा है और इस साल कई सारे शानदार मैच देखने को मिले हैं। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने भी 2022 में कई बड़े मैच लड़े हैं। वो बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ नज़र आ चुके हैं। साथ ही द बीस्ट ने कुछ मल्टी-पर्सन मैचों में हिस्सा लिया है और रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच भी जीता है। 2023 में भी ब्रॉक लैसनर कई सारे बड़े मैचों का हिस्सा बन सकते हैं। WWE की नज़रों में द बीस्ट के लिए ढेरों प्रतिद्वंदी होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 टॉप WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ साल 2023 में सिंगल्स मैच लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। 4- WWE दिग्गज बॉबी लैश्ले WWE on FOX@WWEonFOXBobby Lashley has just been fired after attacking @ScrapDaddyAP. #WWERaw956122Bobby Lashley has just been fired after attacking @ScrapDaddyAP. #WWERaw https://t.co/wPlIEKks4nबॉबी लैश्ले और बॉबी लैश्ले के बीच अभी दुश्मनी का अंत नहीं हुआ है। दोनों ही स्टार्स ने एक-एक मैच जीता है। बॉबी ने Royal Rumble 2022 में लैसनर को पराजित कर दिया था और इसका बदला Crown Jewel 2022 में द बीस्ट ने लिया। उन्होंने ऑल माइटी को विवादित तरीके से हरा दिया। अब दोनों के बीच फैंस को तीसरे मैच का इंतजार है। यह मैच Royal Rumble 2023 या WrestleMania 39 में देखने को मिल सकता है। बॉबी और ब्रॉक के आखिरी दोनों मैच उतने अच्छे नहीं रहे हैं और इसी वजह से अब उम्मीद होगी कि दोनों का अगला मुकाबला तगड़ा रहेगा। 3- ब्रे वायट John Canton (TJRWrestling)@johnreportTJRWRESTLING: WWE Officially Releases Bray Wyatt’s New Entrance Theme, Shatter bit.ly/3BGMWbI2TJRWRESTLING: WWE Officially Releases Bray Wyatt’s New Entrance Theme, Shatter bit.ly/3BGMWbI https://t.co/4ZmFrsJpphब्रे वायट ने Extreme Rules 2022 में शानदार रिटर्न किया है और वो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। अभी वो एलए नाइट के साथ दुश्मनी में हैं और वो यहां अच्छा काम कर रहे हैं। वायट को लेकर काफी हाइप है और वो कंपनी के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ देखना चाहेंगे। वायट को भी अगर एक बार फिर से अपना वर्चस्व बनाना है, तो उन्हें द बीस्ट जैसे टॉप स्टार का सामना करना होगा। 2023 में यह चीज़ संभव है क्योंकि लैसनर अभी वापसी नहीं करेंगे। साथ ही वायट दूसरे स्टार के साथ दुश्मनी में नज़र आ रहे हैं। 2- ड्रू मैकइंटायर Drew McIntyre@DMcIntyreWWE🏻 @Gunther_AUT #WWETroops3974258👋🏻 @Gunther_AUT #WWETroops https://t.co/jdsArujjR9ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर को फैंस काफी समय से साथ लड़ते हुए देखना चाहते हैं। उनका आखिरी मैच WrestleMania 36 में आया था। अभी तक उनका एक ही मैच हुआ है और इसमें द बीस्ट को हार मिली थी। ऐसे में वो जरूर ही स्कॉटिश स्टार से इस चीज़ का बदला लेना चाहेंगे। ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर दोनों ही रिंग में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। उनका आखिरी मैच बहुत छोटा था। ऐसे में फैंस अब उन्हें एक लंबे मैच में आमने-सामने देखना चाहेंगे। 2023 में दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक नॉन-टाइटल स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। 1- गुंथर Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_This can be HUGE!#WWE #Gunther #BrockLesnar49042This can be HUGE!#WWE #Gunther #BrockLesnar https://t.co/yuF0sKIJxcगुंथर को WWE का अगला ब्रॉक लैसनर माना जा रहा है। लैसनर की तरह ही गुंथर ने भी डेब्यू के बाद आते ही बड़ा नाम बना लिया। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन काफी तगड़ा साबित हुआ है और फैंस चाहेंगे कि वो जल्द ही बड़े स्टार्स के खिलाफ दुश्मनी में नज़र आएं। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच WWE एक मैच प्लान कर रहा है। यह संभावित रूप से WrestleMania 39 में देखने को मिल सकता है। दोनों ही स्टार्स काफी ताकतवर हैं और वो अपने डॉमिनेटिंग अंदाज के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं। ऐसे में 2023 में उन्हें आमने-सामने लाना शानदार चीज़ रहेगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।