WWE के 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनका 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच हो सकता है

WWE के कुछ सुपरस्टार्स का अगले साल ब्रॉक लैसनर से मैच हो सकता है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स का अगले साल ब्रॉक लैसनर से मैच हो सकता है

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और बड़ा नाम बनाया है। द बीस्ट डेब्यू के बाद से ही सीधा मेन इवेंट स्टार बन गए थे और इसके बाद वो कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने। ब्रॉक लैसनर कुछ सालों के लिए WWE के एक्शन से दूर रहे लेकिन फिर भी उनका कद कम नहीं हुआ।

लैसनर ने WWE में ढेरों सुपरस्टार्स का सामना किया है और उनपर एक बड़ी जीत भी दर्ज की हुई है। SummerSlam 2021 में द बीस्ट ने चौंकाने वाली वापसी की थी और इसके बाद से वो लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत की और इसके बाद से ही दोनों एक दुश्मनी में दिखाई दे रहे हैं।

देखकर लग रहा है कि जल्द ही दोनों की दुश्मनी खत्म हो जाएगी। इसके बाद ब्रॉक लैसनर कुछ अन्य रेसलर्स के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं और 2022 में उनके खिलाफ मैच लड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच हर एक फैन मैच देखना चाहता है। दोनों ही सुपरस्टार्स कभी भी आमने-सामने नहीं आए हैं। उनका साइज एक-जैसा है और वो अपने मैचों में जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा दोनों रेसलर्स को MMA में सफलता मिली हुई है। इसी कारण उनके बीच फैंस मैच देखना चाहते हैं।

बॉबी लैश्ले ने कई मौकों पर बताया है कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ एक मैच लड़ना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने WWE में वापसी की है। अब तक यह चीज़ संभव नहीं हो पाई है लेकिन WWE 2022 में यह मैच बुक कर सकता है। ब्रॉक लैसनर फ्री एजेंट हैं और इसी वजह से वो Raw में भी जा सकते हैं। वहां वो लैश्ले के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार रिडल

रिडल और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच 2022 में देखने को मिल सकता है। ब्रॉक और रिडल दोनों ही UFC में काम कर चुके हैं और वहां उन्हें बढ़िया तरह से सफलता मिली है। अभी दोनों WWE का हिस्सा हैं और उनके बीच मुकाबला संभव है। रिडल ने कई मौकों पर लैसनर की बेइज्जती की है।

साथ ही उन्हें रिटायर करने की बात कही है। इसी कारण लैसनर और रिडल अब आमने-सामने आ सकते हैं। दरअसल, पहले रिडल पूरी तरह तैयार नहीं थे लेकिन अब उनका कद WWE में काफी बढ़ गया है। इसी वजह से वो अब ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं। फैंस इससे जरूर खुश होंगे।

2- WWE दिग्गज ऐज

ऐज और ब्रॉक लैसनर पहले रिंग में साथ दिखाई दे चुके हैं लेकिन उनके बीच कभी सिंगल्स मैच नहीं हुआ है। अब 2022 में दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच संभव है। ऐज लगातार जबरदस्त स्टोरीलाइंस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2021 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ काम किया है।

2022 में उन्हें लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है। दोनों ही दिग्गजों ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और इसी वजह से उन्हें आमने-सामने देखना जरूर खास रहने वाला है। WWE इस बड़े ड्रीम मैच को बुक करके फैंस को काफी ज्यादा खुश कर सकता है।

1- WWE चैंपियन बिग ई

बिग ई और ब्रॉक लैसनर कभी भी रिंग में साथ दिखाई नहीं दिए हैं। अब दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच संभव है। बिग ई ने कड़ी मेहनत के बाद WWE में अपना कद बढ़ाया और अभी उनके पास WWE चैंपियनशिप है। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका मैच संभव है। लैसनर अभी यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन में नजर आ रहे हैं।

बाद में वो Raw में कदम रख सकते हैं और वहां वो WWE चैंपियन के साथ दुश्मनी शुरू आकर सकते हैं। लैसनर और बिग ई के बीच अगर चैंपियनशिप के लिए मैच नहीं भी होता है तो फैंस निराश नहीं होंगे। वो एक नॉन-टाइटल मैच में आमने-सामने आकर अपने सभी फैंस को खुश कर सकते हैं।

Quick Links