4 दिग्गज WWE Superstars जो Hell in a Cell 2022 को मिस कर सकते हैं

WWE Hell in a Cell में कुछ बड़े सुपरस्टार्स नजर नहीं आएंगे
WWE Hell in a Cell में कुछ बड़े सुपरस्टार्स नजर नहीं आएंगे

WWE का अगला इवेंट Hell in a Cell 2022 रहने वाला है। इस इवेंट के लिए कई जबरदस्त मैच तय हो गए हैं और उम्मीद है कि इवेंट बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) शोज़ शानदार रहे हैं और इसी वजह से WWE पर इसे अच्छा बनाने का दबाव है। 2022 के Hell in a Cell में कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे।

सभी की नजरें Hell in a Cell मैचों पर रहेंगी। इसी वजह से ढेरों फैंस शो के लिए उत्साहित हैं। कई बड़े WWE सुपरस्टार्स को मिस करते हुए भी नजर आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Hell in a Cell 2022 इवेंट को पूरी तरह से मिस कर सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच कुछ समय पहले दुश्मनी के संकेत मिले थे। WrestleMania Backlash में रोमन और द उसोज़ ने एक टैग टीम मैच ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro को पराजित किया था। लग रहा था कि इस इवेंट के बाद ट्राइबल चीफ और स्कॉटिश सुपरस्टार की दुश्मनी शुरू होगी।

WrestleMania Backlash में हार के बाद ड्रू दिखाई नहीं दिए हैं और लग रहा है कि उन्हें एक छोटा ब्रेक दिया गया है। वो अब शायद Hell in a Cell इवेंट को मिस करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वो इस इवेंट के बाद रिटर्न करते हुए रोमन के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं या फिर किसी नई स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

3- एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ने कुछ समय पहले ही अपना रिटर्न किया है और उन्होंने वापसी के बाद से ही लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है। एलेक्सा ब्लिस की सोन्या डेविल के साथ छोटी दुश्मनी देखने को मिल रही थी और इसका अंत भी Raw के अंतिम एपिसोड में संभावित रूप से हो गया है।

इस समय Raw विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन चल रही है और इसमें अचानक से एलेक्सा ब्लिस को डालना सही चीज़ नहीं होगी। इसी वजह से उन्हें बड़ी स्टोरीलाइन में आने से पहले थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वो Hell in a Cell इवेंट को मिस कर सकती हैं और इस इवेंट के बाद किसी बड़ी दुश्मनी में कदम रख सकती हैं।

2- वीर महान

वीर महान WrestleMania 38 के बाद वापसी करते हुए चर्चा का विषय बन गए थे। उन्होंने अपने हील गिमिक द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने कई बड़े मैचों में जीत दर्ज की है और अभी मिस्टीरियोस के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिल रही है। वीर महान की यह स्टोरीलाइन Raw में ही जारी रह सकती है।

WWE शायद ही उन्हें अभी Hell in a Cell जैसे बड़े इवेंट में मैच लड़ने के लिए बुक कर सकता है। उन्होंने WrestleMania Backlash को मिस किया था और वो अब Hell in a Cell को भी मिस कर सकते हैं। बाद में वीर महान को मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बनाया जा सकता है।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस के पास इस समय दोनों ब्रांड्स के वर्ल्ड टाइटल्स हैं और वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार हैं। इसके बावजूद भी वो बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं। पहले रोमन रेंस को Hell in a Cell के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा था और वो कंपनी के मुख्य पोस्टर का हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया।

रोमन रेंस की जगह कोडी रोड्स को उस पोस्टर में डाला गया। इसके अलावा खबरें भी सामने आई थी कि रेंस बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं। रोमन और द उसोज की अभी RK-Bro के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है लेकिन Hell in a Cell 2022 में शायद ही रोमन रेंस लड़ते हुए नजर आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।