4 बड़े WWE Superstars जो 2022 खत्म होने से पहले कंपनी में वापसी कर सकते हैं

..
कुछ स्टार्स की वापसी से प्रोग्रामिंग और भी दिलचस्प बन जाएगी
कुछ स्टार्स की वापसी से प्रोग्रामिंग और भी दिलचस्प बन जाएगी

WWE: WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है, जिसमें कई सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हैं। रेसलिंग वर्ल्ड में सुपरस्टार्स का चोटिल होना उनके करियर का हिस्सा होता है। स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में भी कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जो चोट के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो लंबे समय तक काम करने के बाद रेसलिंग से थोड़े दिन के लिए ब्रेक लेते हैं।

Ad

2022 खत्म होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं। कई बड़े स्टार्स अभी भी प्रोग्रामिंग से दूर हैं। कंपनी के इन टॉप सुपरस्टार्स की वापसी से निश्चित ही WWE प्रोग्रामिंग पूरी तरह से बदल सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े WWE स्टार्स के बारे में बताएंगे जो 2022 खत्म होने से पहले कंपनी में वापसी कर सकते हैं।

4- पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन लगभग 2 दशकों से WWE के टॉप स्टार बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित कई टाइटल्स को अपने नाम किया है। रैंडी ऑर्टन लंबे समय से चोट के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पीठ में गंभीर समस्या है।

पूर्व WWE चैंपियन आखिरी बार SmackDown में उसोज के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में दिखाई दिए थे। यह हो सकता है कि रैंडी वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में दिखें। हालांकि, उनकी वापसी सर्जरी पर निर्भर करती है। वो 2022 के पहले आ सकते हैं लेकिन इसके चांस थोड़े कम हैं।

3- पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर WrestleMania Backlash में रोंडा राउजी से हारने के बाद कंपनी से दूर हैं। इस दौरान वो अपने पार्टनर एंड्राडे एल इडोलो के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। SummerSlam 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान वीडियो पैकेज के जरिए शार्लेट की वापसी के संकेत मिले थे। हालांकि, वो अभी तक WWE में नहीं दिखी हैं।

Ad

शार्लेट फ्लेयर को हमेशा ही विमेंस चैंपियनशिप के लिए बड़ा पुश मिलता आया है। उनके जाने के बाद विमेंस रोस्टर में कई बड़े बदलाव हुए हैं। Extreme Rules में रोंडा राउजी, लिव मॉर्गन को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। यह बिल्कुल संभव है कि शार्लेट मैच के बाद चैंपियन को कंफ्रंट करते हुए वापसी करें।

2- पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Ad

ब्रॉक लैसनर को अगर WWE के इतिहास का सबसे डॉमिनेंट सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा। अपने दमदार प्रदर्शन के कारण आज वो कंपनी के दिग्गजों में शुमार किए जाते हैं। हालांकि, ब्रॉक बहुत ही लिमिटेड समय के लिए कंपनी में दिखाई देते हैं लेकिन उनकी वापसी हमेशा ही WWE प्रोग्रामिंग और फैंस के लिए खास होती है।

ब्रॉक लैसनर आखिरी बार SummerSlam 2022 में दिखे थे, जहां उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यह हो सकता है कि ब्रॉक 5 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel इवेंट के लिए जल्द ही वापसी करें। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लैसनर Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कंपनी में 2022 के अंत में वापसी कर सकते हैं।

1- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स
कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 में वापसी कर रेसलिंग इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया था। वापसी के बाद कोडी बहुत ही जल्द कंपनी के टॉप फेस बन गए थे, इसके साथ ही उन्हें WWE यूनिवर्स का बड़ा सपोर्ट भी मिल रहा था। कोडी रोड्स को पेक्टोरल मसल के हड्डी से अलग हो जाने के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके कारण वो अभी भी WWE से बाहर चल रहे हैं।

Ad

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कोडी 2022 के अंत में वापसी कर सकते हैं। कोडी रोड्स को कंपनी के अगले मेगास्टार के रूप में देखा जा रहा है। यह भी हो सकता है कि कोडी, Royal Rumble मैच में धमाकेदार वापसी कर इसे जीतते हुए WrestleMania 39 के मेन इवेंट में अपनी जगह बनाएं। कोडी यह साफ कर चुके हैं कि वो WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए ही वापस आए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications