WWE में कुछ समय पहले ही वीर महान (Veer Mahaan) का रिटर्न देखने को मिला है। WWE Draft 2021 के बाद से ही उनकी वापसी को हाइप किया जा रहा था। उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में रिटर्न किया। इस भारतीय सुपरस्टार ने अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उनके पास अच्छा कैरेक्टर, जबरदस्त साइज और शानदार रेसलिंग स्किल्स हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसी वजह से माना जा रहा है कि वो WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं। अभी उनके सिंगल्स रन की शुरुआत हुई है और अगर वीर को बड़ा नाम बनाना है तो उन्हें कई बड़े सुपरस्टार्स को हराना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनपर वीर महान को जीत मिलनी चाहिए।4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस को मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो WrestleMania 38 की नाईट 1 के मेन इवेंट का हिस्सा थे। केविन ओवेंस और वीर महान के बीच एक सिंगल्स मैच जरूर होना चाहिए। दोनों का साइज और कद एक जैसा है। इसी कारण उन्हें रिंग में देखना खास रहेगा।वीर को पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के खिलाफ मैच लड़ने से फायदा होगा। इस समय वीर को बड़े सुपरस्टार्स पर जीत की जरूरत है। ओवेंस एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें एक हार से उतना फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, वीर को पूर्व NXT सुपरस्टार पर जीत हासिल करने से अपने करियर को बिल्ड करने में मदद मिलेगी।3- थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी को WWE द्वारा काफी जबरदस्त तरीके से पुश मिल रहा है और वो विंस मैकमैहन के साथ नजर आते हैं। थ्योरी ने Raw में काफी सारे मैच लड़े हैं। इस दौरान उन्हें कई मौकों पर जीत मिली है वहीं कुछ मैचों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। थ्योरी और महान के बीच मैच देखना रोचक रहेगा।थ्योरी का हील कैरेक्टर काफी मनोरंजक है वहीं वीर महान का गिमिक काफी खतरानक है और वो काफी सीरियस रहते हैं। इसी वजह से दोनों को रिंग में लड़ते हुए देखना रोचक रहेगा। थ्योरी नए सुपरस्टार हैं और उन्हें एक हार से फर्क नहीं पड़ेगा। वीर महान को थ्योरी पर जीत से मोमेंटम हासिल करने में मदद मिलेगी।2- ओटिस View this post on Instagram Instagram Postओटिस को चैड गेबल के साथ रहने से काफी फायदा मिला है। WWE उन्हें काफी अच्छी तरह बुक करता है और उन्हें हमेशा ही ताकतवर दिखाया जाता है। उन्हें वीर महान के खिलाफ देखना खास रहेगा। दोनों का साइज एक जैसा है और वो अपनी ताकत का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं।वो मिलकर रिंग में तबाही मचा सकते हैं और फैंस को खुश कर सकते हैं। वीर महान के फैंस जरूर ओटिस के खिलाफ उनका मुकाबला देखना पसंद करेंगे। इस मैच में भारतीय सुपरस्टार को जीत मिलनी चाहिए क्योंकि ओटिस जैसे ताकतवर सुपरस्टार को हराना आसान चीज़ नहीं होगी। इससे वीर का कद बढ़ेगा।1- जिंदर महल View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल WWE में वीर महान को लेकर आए थे। दोनों काफी समय तक Raw ब्रांड में साथ नजर आए थे। हालांकि, ड्राफ्ट के बाद जिंदर महल और शैंकी को SmackDown में भेजा गया। इसी वजह से वो अलग हो गए। वीर महान अब सिंगल्स स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं। इसी कारण जिंदर महल के खिलाफ उनका मैच होना चाहिए।जिंदर महल और वीर महान दोनों भारतीय सुपरस्टार्स में लगातार तुलना होती आ रही है। ब्रांड स्प्लिट का धीरे-धीरे अंत हो रहा है और लगातार एक ब्रांड से सुपरस्टार्स दूसरे शो में नजर आ रहे हैं। इसी वजह से उनके बीच एक सिंगल्स मैच जरूर होना चाहिए। इससे साफ हो जाएगा कि दोनों में से बेहतर सुपरस्टार कौन है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!