WWE में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। रेसलर्स WWE में अपने अलग कैरेक्टर में रहते हैं। इसी वजह से उन्हें अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पड़ता है। कई सारे सुपरस्टार्स अपने जीवनसाथी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं। कुछ रेसलर्स इस बारे में बताना पसंद नहीं करते हैं।हर साल कई सारे WWE सुपरस्टार्स शादी करते हैं। पिछले साल कुछ बड़े सुपरस्टार्स की शादी हुई थी। उसी तरह 2021 में कुछे सुपरस्टार्स ने सगाई की वहीं कुछ शादी के बंधन में बंध गए। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2021 में शादी की।4- WWE सूपरस्टार सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। दोनों ही सालों से WWE में काम कर रहे हैं और उन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। सैथ रॉलिंस ने WWE में ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया है और कई दिग्गजों को हराया है। बैकी लिंच को WWE के विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार कहा जा सकता है।बैकी लिंच के पास इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप है जबकि सैथ रॉलिंस अभी WWE टाइटल की स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के लिए 2021 काफी यादगार रहेगा। उन्होंने WWE में अपने प्रदर्शन से जरूर प्रभावित किया है लेकिन उनकी इस साल शादी भी हुई है। उन्होंने 2019 में ऐलान करते हुए बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। View this post on Instagram Instagram Postबाद में बैकी लिंच ब्रेक पर चली गईं और फिर उन्होंने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बैकी लिंच थोड़े समय तक एक्शन से दूर रहीं लेकिन SummerSlam 2021 में उनकी वापसी हुई। आपको बता दें कि इस बीच सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने शादी भी की। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी। उन्होंने 29 जून 2021 को अपने लंबे रिलेशनशिप को शादी में बदल दिया।