Superstars Whose Life Partners Were Wrestlers: WWE में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। अमूमन रेसलर्स साथ में रहते हुए रिलेशनशिप में आ जाते हैं और फिर शादी कर लेते हैं। कई ऐसे कपल्स हैं, जो WWE में अभी एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं। इसी बीच कुछ रेसलर्स ऐसे हैं, जिनके जीवनसाथी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। कई लोगों को इन रेसलर्स के बारे में शायद पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके जीवनसाथी रेसलर रह चुके हैं। 4- WWE स्टार नटालिया के पति टायसन किड एक रेसलर रह चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postनटालिया को WWE इतिहास की सबसे बड़ी और सफल विमेंस स्टार्स में गिना जा सकता है। वो काफी सालों से कंपनी का हिस्सा हैं और लगातार एक्टिव रेसलर के तौर पर काम कर रही हैं। उनके प्रति टायसन किड से हर कोई परिचित होगा। दोनों ने 2013 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं।टायसन अभी WWE में बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके पहले वो एक रेसलर के तौर पर नज़र आते थे। उन्होंने 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। डेवलपमेंटल ब्रांड में रहने के बाद आखिर वो मुख्य शोज़ पर नज़र आए। 2015 में लाइव इवेंट के दौरान वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए और इसी कारण उन्हें रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा।3- WWE सुपरस्टार कार्मेला के पति कोरी ग्रेव्स रेसलर रेसलर रह चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postकार्मेला काफी समय से एक्शन से दूर हैं लेकिन वो 2013 से कंपनी में नज़र आ रही हैं। कार्मेला ने WWE में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती है और वो Money in the Bank विजेता भी रही हैं। वो WWE में काफी सफल रही हैं और उनके पति के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। कार्मेला के पति असल में WWE कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स हैं।कोरी ग्रेव्स काफी सालों से WWE में कमेंट्री कर रहे हैं लेकिन वो इसके पहले एक प्रोफेशनल रेसलर हुआ करते थे। कोरी ने सालों तक इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम किया और फिर 2011 में वो WWE में आ गए। उन्होंने FCW और NXT में बतौर रेसलर काम किया। बाद में उन्हें गंभीर चोट आई और फिर उन्होंने 2014 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इसके बाद से वो कमेंट्री कर रहे हैं।2- WWE स्टार गुंथर की पत्नी रिटायर हो गई हैं View this post on Instagram Instagram Postगुंथर WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। उन्हें रिंग में धराशाई कर पाना बहुत मुश्किल है। गुंथर की पत्नी का नाम जिनी हैं और दोनों काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2023 में शादी कर ली थी। जिनी ने सालों तक रेसलिंग की। वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर लंबे समय तक काम करती हुई नज़र आईं।वो 2017 से WWE का हिस्सा बन गईं और उन्होंने 2018 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद वो NXT UK ब्रांड पर लंबे समय तक नज़र आईं। उन्होंने 14 जनवरी 2023 को एक चौंकाने वाला ऐलान किया और बताया कि चोटिल होने के कारण उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ रहा है।1- WWE दिग्गज सीएम पंक की पत्नी एजे ली से हर कोई परिचित होगा View this post on Instagram Instagram PostWWE में सीएम पंक ने काफी नाम कमाया है और उनकी तरह ही एजे ली भी बहुत सफल रही हैं। दोनों ने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ है। एजे ली ने WWE में 2009 में कदम रखा था। पहले वो डेवलपमेंटल ब्रांड में नज़र आईं और फिर उन्होंने मुख्य शोज़ में रहते हुए बड़ा नाम बनाया।एजे ली ने अपने WWE करियर में तीन बार डीवाज़ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सीएम पंक के कंपनी को 2014 में अलविदा कहने के बाद भी एजे ने काम करना जारी रखा। 2015 में एजे के रिटायरमेंट का ऐलान हुआ क्योंकि उन्हें स्पाइन में चोट लगी थी। इसके बाद से वो एक्शन से पूरी तरह दूर हैं।