4 बड़े दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी कमी इस साल Survivor Series में काफी ज्यादा खलने वाली है

WWE Survivor Series में कुछ बड़े सुपरस्टार्स को शामिल नहीं किया गया है
WWE Survivor Series में कुछ बड़े सुपरस्टार्स को शामिल नहीं किया गया है

WWE ने सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हर साल इस इवेंट का आयोजन होता है और यह WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। Survivor Series 2021 के लिए कई बड़े मैच तय हो गए हैं और इसी वजह से हर एक फैन का ध्यान इस इवेंट पर है। इस इवेंट में दोनों ब्रांड्स के बीच कई रोचक मैच देखने को मिलते हैं।

Survivor Series 2021 में दो ट्रेडिशनल एलिमिनेशन मैचों और चैंपियन बनाम चैंपियन मैचों का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ने लगभग सभी मैचों का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है और इसी वजह से कुछ बड़े सुपरस्टार्स को पीपीवी का हिस्सा बनाया गया है। Survivor Series में कुछ सुपरस्टार्स की कमी जरूर खलेगी।

WWE के पास रोस्टर में कई टैलेंटेड स्टार्स थे और उन्होंने पीपीवी के लिए कुछ ही नामों का चुनाव किया। WWE ने अपने कुछ अहम सुपरस्टार्स को नहीं चुना और अब यह सुपरस्टार्स चाहकर भी Survivor Series का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Survivor Series 2021 में नजर नहीं आएंगे।

4- WWE दिग्गज ऐज

WWE दिग्गज ऐज ने कुछ हफ्तों पहले Crown Jewel में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ा था। उनका यह मुकाबला काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ था और फैंस इससे काफी प्रभावित हुए थे। इसके बाद से वो नजर नहीं आए हैं। देखकर लग रहा है कि यह दिग्गज सुपरस्टार अब ब्रेक पर चले गए हैं।

WWE उन्हें एक और मैच के लिए उपयोग कर सकता था। ऐज की वजह से Survivor Series पीपीवी खास बनता और Raw की टीम में स्टार पावर बढ़ जाती। WWE दिग्गज को उपयोग करने का अच्छा मौका कंपनी ने गंवा दिया। Survivor Series के बाद ऐज को ब्रेक दिया जा सकता था। फैंस भी इस दिग्गज को बड़े इवेंट में देखना पसंद करते। खैर, अब ऐज चाहकर भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और उनकी कमी काफी ज्यादा खलने वाली है।

3- शेमस

शेमस को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। उनके पास अपनी नई शुरुआत करने का मौका था। हालांकि, WWE ने उन्हें सही तरह से उपयोग नहीं किया है। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो SmackDown की टीम को मजबूत कर सकते थे। शेमस ने पिछले साल काफी अच्छा काम किया था।

वो टीम Raw की Survivor Series 2020 में जीत का अहम कारण थे। वो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन SmackDown के लिए कर सकते थे। हालांकि, WWE ने उन्हें मौका नहीं किया। अब वो चाहकर भी अपने ब्रांड की Survivor Series एलिमिनेशन मैच में जीत दर्ज करने में मदद नहीं कर पाएंगे।

2- सिजेरो

सिजेरो काफी समय से SmackDown में संघर्ष कर रहे हैं। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और उन्होंने इस साल अपने प्रदर्शन से कुछ मौकों पर प्रभावित किया है। इस समय सिजेरो किसी भी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन में नहीं हैं। इसी कारण WWE के पास उन्हें टीम SmackDown में जोड़ने का मौका था।

हैप्पी कॉर्बिन या सैमी जेन की जगह पर सिजेरो को मौका दिया जा सकता था। इससे फैंस ज्यादा खुश होते क्योंकि Survivor Series में अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते तो फिर WWE को भविष्य में इस सुपरस्टार द्वारा फायदा होता। इसी कारण सिजेरो को बड़े इवेंट में उपयोग किया जाना चाहिए था।

1- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स इस समय ओमोस के साथ टैग टीम डिवीजन में नजर आ रहे हैं। उनके पास चैंपियनशिप नहीं है और इसी वजह से वो Survivor Series का हिस्सा नहीं हैं। WWE ने उन्हें टीम Raw का हिस्सा नहीं बनाया है। पिछले साल उन्होंने इस टीम की जीत में एक अहम किरदार निभाया था और वो कप्तान भी थे।

उन्हें इस साल भी टीम Raw में शामिल किया जा सकता था। हालांकि, WWE ने अपने इस दिग्गज सुपरस्टार को उपयोग नहीं किया और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। एजे स्टाइल्स की मदद से टीम मजबूत होती और वो आसानी से ढेरों फैंस को Survivor Series की ओर आकर्षित कर पाते।

Quick Links