WWE इतिहास के 4 सबसे बड़े धोखे जो WrestleMania में अब तक देखने को मिले हैं

Ujjaval
WrestleMania में कुछ धोखे देखने को मिले हैं (Photo: WWE.com)
WrestleMania में कुछ धोखे देखने को मिले हैं (Photo: WWE.com)

Biggest Betrayals WrestleMania History: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन काफी दशकों से हो रहा है। इसी बीच बहुत सारे ऐतिहासिक मैच भी अब तक शो में देखने को मिले हैं। इसी बीच कुछ मौकों पर फैंस को हैरानी करने वाले पल भी देखने को मिले, जहां एक स्टार ने साथी रेसलर के खिलाफ जाने का फैसला किया। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 4 सबसे बड़े धोखे के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania में अब तक देखने को मिले हैं।

Ad

4- WWE WrestleMania 18 में NWO ने दिया था हल्क होगन को धोखा

Ad

NWO को रेसलिंग इतिहास का सबसे बड़ा और खतरनाक फैक्शन माना जाता है। इस ग्रुप को आज भी फैंस याद करते हैं। इसके तीन मुख्य सदस्य हल्क होगन, स्कॉट हॉल और केविन नैश थे। तीनों ने सालों तक साथ काम किया। WrestleMania 18 में हल्क होगन ने द रॉक का सामना ड्रीम मैच में किया।

द रॉक ने दिग्गज को हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच के बाद NWO ने रिंग में एंट्री की। लगा कि वो होगन का साथ देंगे। केविन नैश और स्कॉट हॉल ने हल्क पर हमला करके उन्हें धोखा दे दिया। यह फैंस को एकदम से हैरान कर गया। बाद में रॉक ने आकर हल्क को बचाया। होगन का यहां से सालों बाद बेबीफेस टर्न हुआ।

3- WWE WrestleMania 20 में ट्रिश स्ट्रेटस का क्रिस जैरिको को धोखा

youtube-cover
Ad

ट्रिश स्ट्रेटस की क्रिश्चियन के साथ स्टोरीलाइन चल रही थी। इसी बीच क्रिश्चियन ने एक मैच में ट्रिश की हालत खराब कर दी थी। उनका बदला लेने के लिए क्रिस जैरिको सामने आए, जो पहले ऑन-स्क्रीन ट्रिश को डेट कर चुके थे। WrestleMania 20 में इस स्टोरी के तहत जैरिको और क्रिश्चियन के बीच मैच देखने को मिला।

मैच में ट्रिश स्ट्रेटस ने दखल दिया और जैरिको पर हमला कर दिया। इसी के चलते क्रिश्चियन जीत गए। मैच के बाद ट्रिश ने क्रिस पर हमला करके उन्हें धोखा दे दिया। स्ट्रेटस इसके बाद क्रिश्चियन के साथ जुड़ गईं और दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे को किस किया। दोनों साथ आ गए। जैरिको का यहां पर दिल टूट गया था।

2- WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस का द फीन्ड को WrestleMania 37 में धोखा देना

Ad

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की जोड़ी से फैंस जरूर परिचित होंगे। दोनों ने साथ मिलकर काफी काम किया। ब्लिस को ब्रे वायट के साथ जुड़ने से बहुत फायदा हुआ था। ब्लिस ने फीन्ड की रैंडी ऑर्टन के साथ चली स्टोरी में अहम किरदार निभाया था। WrestleMania 37 की नाईट 2 में रैंडी और फीन्ड का मैच हुआ।

इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिनकी उम्मीद फैंस ने नहीं की थी। एलेक्सा ब्लिस ने अचानक से बड़ा कदम उठाया और उनके चेहरे से काला खून निकलने लग गया। इससे फीन्ड का ध्यान भटक गया और रैंडी ने उन्हें RKO देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। एलेक्सा का अपने ही साथी को धोखा देना एकदम हैरान कर गया, क्योंकि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी।

1- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का WWE WrestleMania में विंस मैकमैहन से हाथ मिलाना

Ad

एटीट्यूड एरा के दौरान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन की दुश्मनी से फैंस जरूर परिचित होंगे। मैकमैहन अपनी पावर का लगातार उपयोग करते थे और उनके खिलाफ स्टीव ऑस्टिन खड़े होते थे। दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। WrestleMania 17 में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए नो DQ मैच देखने को मिला।

स्टोरीलाइन के बिल्डअप के दौरान मैकमैहन, द रॉक के पक्ष में थे। हालांकि, WrestleMania 17 में मैच के दौरान मैकमैहन ने द रॉक को धोखा दे दिया और यह देखकर फैंस हैरान रह गए। इसके बाद फैंस के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ। विंस ने ऑस्टिन को चेयर दे दी और इससे उन्होंने द रॉक पर लगातार हमला किया। ऑस्टिन, ग्रेट वन को पिन करके WWE चैंपियन बन गए। स्टीव ने फिर विंस मैकमैहन से हाथ मिला लिया। यह WrestleMania इतिहास के सबसे बड़े धोखों में से एक रहा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications