साल 2021 प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE के लिए अब तक ठीक रहा है। मई का महीना खत्म होने वाला है और अब देखा जाए तो लगभग आधा साल खत्म हो गया है। WWE ने अबतक 5 पीपीवी का आयोजन किया है और अगला इवेंट हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) रहेगा। WrestleMania 37 के अलावा सभी पीपीवी का आयोजन थंडरडोम में हुआ है।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 37 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुपरस्टार ने की ट्रिपल एच और द अंडरटेकर की जमकर तारीफWWE 2021 में कई शानदार चीज़ें बुक कर चुका है। हालांकि, कई ऐसे मौके भी देखने को मिले हैं जब WWE ने अपने फैंस को थोड़ा निराश किया। साथ ही उन्होंने कुछ गलत निर्णय लिये। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गलतियों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE ने साल 2021 में अब तक की है।4- WWE का काफी स्टोरीलाइंस को जारी रखनाWhat has @WWERollins done?!?!#WMBacklash @WWECesaro pic.twitter.com/S8VqHVUVXk— WWE (@WWE) May 17, 20212021 में WWE ने कई शानदार स्टोरीलाइन बुक की है। इसके बावजूद कई सारे सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी काफी समय से देखने को मिल रही थी। दरअसल, अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच महीनों से स्टोरीलाइन चल रही थी। एक हफ्ते पहले तक भी वो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की स्टोरीलाइन में साथ दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा Hell in a Cell मैच लड़े हैं लेकिन उन्हें एक में भी जीत नहीं मिलीRoyal Rumble के बाद से ही सैथ और सिजेरो के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी और उनके बीच दो मैच भी देखने को मिल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी स्टोरीलाइन मौजूदा समय में जारी है। इसके अलावा कई अन्य स्टोरीलाइन के लिए भी ऐसा ही कहा जा सकता है। WWE को ये गलती नहीं करनी थी। एक स्टोरीलाइन 2-3 महीने तक चलनी चाहिए और ये एक बेहतर विकल्प रहता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!