WWE और रोस्टर में शामिल सुपरस्टार्स हमेशा ही फैंस को बहुत ही मनोरंजक और रोचक शो देने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने के लिए कंपनी को कई रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ते हैं और शो को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाना होता था। पिछले साल रैंडी ऑर्टन और नटालिया ने कुछ रिकॉर्ड्स तोड़े। Summerslam 2021 के साथ WWE ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। इसी तरह 2022 का साल अभी तक WWE के लिए बहुत ही अच्छा गया है जहां कंपनी ने 2022 के पहले ही सत्र में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं जिसके कारण कंपनी लगातार फैंस का मनोरंजन करते हुए खबरों में छाई हुई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 रिकॉर्ड्स के बारे में जानेंगे जो WWE ने 2022 में तोड़ दिए हैं।4- 2022 में WWE की प्री-रजिस्ट्रेशन टिकट सेल का रिकॉर्ड टूटाWWE UK@WWEUK30 years.This September.See you there. @principalitysta76911930 years.This September.See you there. @principalitysta https://t.co/3MsvjrEP8xइस साल की शुरुआत में WWE ने घोषणा कर दी थी कि SummerSlam 1992 के बाद पहली बार यूनाइटेड किंगडम में कंपनी का कोई बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट आयोजित होगा। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर इवेंट की घोषणा के पहले से इसे बहुत ही ज्यादा हाइप दे रहे थे।इवेंट की जगह तय होने की सूचना के साथ ही फैंस टिकट के प्री-रजिस्ट्रेशन में लग गए। TalkSport के Alex McCarthy के अनुसार 24 घंटे के अंदर 59000 से भी ज्यादा फैंस ने टिकट का प्री-रजिस्ट्रेशन करा लिया था। यह कंपनी के इतिहास के किसी भी लाइव इवेंट से कहीं ज्यादा है।3- WrestleMania 38 ने तोड़े सोशल मीडिया के सारे रिकॉर्ड्स WWE@WWE@CodyRhodes IS BACK and facing @WWERollins at #WrestleMania!5452714766🚨🚨🚨🚨@CodyRhodes IS BACK and facing @WWERollins at #WrestleMania! https://t.co/ST3B1EmfCxWrestleMania 38 में कुछ बड़े मैच देखने मिले। शो का सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच देखने मिला जहां ट्राइबल चीफ जीत दर्ज करके पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। इसके अलावा कोडी रोड्स की WWE में वापसी, बियांका ब्लेयर का दूसरी बार Raw विमेंस चैंपियन बनना और विंस मैकमैहन और दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की पुरानी दुश्मनी की झलक शो के मुख्य अंश थे।WrestleMania की नाईट 2 ने सोशल मीडिया के कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर रख दिया।रिकॉर्ड 1.1 बिलियन से भी ज्यादा व्यू फेसबुक, इंस्टाग्राम , स्नैप, टिकटॉक और ट्विटर पर से आए। रिकॉर्ड 786 मिलियन मिनट या 13 मिलियन घंटे का वीडियो कंजम्पशन सोशल मीडिया पर हुआ। रिकॉर्ड 2.2 बिलियन इंप्रेशन सोशल मीडिया पर आए। इसके साथ ही पैट मैकफी के ऑस्टिन थ्योरी और विंस मैकमैहन के साथ मैच को 450,000 इंगजमेंट मिली वहीं कोडी रोड्स की वापसी पर रिकार्ड 500,000 इंप्रेशन मिले।2- ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble 2022 में तोड़े दो रिकॉर्ड्स Royal Rumble के दौरान ब्रॉक लैसनरWWE की तरह ब्रॉक लैसनर के लिए भी यह साल बहुत अच्छा गया है। साल के पहले ही प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद लैसनर और बॉबी लैश्ले का ड्रीम मैच देखने मिला। Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस के दखल के बाद लैश्ले ने लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए हराया। इसके बाद लैसनर ने Royal Rumble मैच में नंबर 30 पर एंट्री करके सभी को चौंका दिया। लैसनर ने तेजी से 4 सुपरस्टार्स को बाहर किया और फिर ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट करके मैच जीत लिया। रेसलिंग पत्रकार डेव मेल्टजर के अनुसार लैसनर ने Royal Rumble जीतकर दो रिकॉर्ड बनाए।दो बार Royal Rumble जीतने के बीच में सबसे लंबा समय (19 साल) लिया। मैच जीतने में सबसे कम समय केवल 2 मिनट 32 सेकंड्स लगाए।1- WrestleMania 38 ने तोड़े सारे रेवेन्यू और अटेंडेंस के रिकॉर्डWrestleMania 38 बहुत ही जबरदस्त शो थाWrestleMania असल में WWE का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस इवेंट की सफलता ने हर साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस साल WrestleMania 38 ने कंपनी में नया अटेंडेंस रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट में 50 स्टेट्स और 53 देशों के 156352 लोग AT&T स्टेडियम, डैलस में उपस्थित थे।इसके अलावा WrestleMania सबसे ज्यादा कमाई करने वाला शो भी बन गया। WrestleMania को मिलाकर WWE ने अपने पहले ही हाफ में 334 मिलियन डॉलर्स का रेवेन्यू जनरेट किया। सबसे ज्यादा कमाई और सबसे ज्यादा अटेंडेंस वाले शो के दम पर WWE ने 2022 के पहले ही सत्र में बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।