4 चैंपियनशिप जो WWE Night of Champions 2023 में डिफेंड नहीं होंगी

Ujjaval
WWE Night of Champions में कुछ चैंपियनशिप मैच नहीं होंगे
WWE Night of Champions में कुछ चैंपियनशिप मैच नहीं होंगे

Night of Champions: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) इवेंट के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। WWE ने इस शो को लेकर जबरदस्त तरीके से हाइप बना ली है। इस शो के लिए कुछ बेहतरीन चैंपियनशिप और नॉन-टाइटल मुकाबलों का ऐलान देखने को मिल गया है।

कई सारे दिग्गज रेसलर्स सऊदी अरब के Night of Champions में नज़र आने वाले हैं। सभी टाइटल्स इस इवेंट में डिफेंड नहीं हो रहे हैं। कुछ चैंपियंस इस शो को मिस करने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चैंपियनशिप के बारे में बात करेंगे जो Night of Champions 2023 में डिफेंड नहीं होंगी।

4- WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शायद Night of Champions 2023 में मैच नहीं होगा

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप इस समय रिया रिप्ली के पास है और वो Raw ब्रांड का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने WrestleMania 39 में इस टाइटल पर कब्जा किया था। रिप्ली ने Backlash 2023 में ज़ेलिना वेगा के खिलाफ अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

Raw में इस समय उनकी दिग्गज विमेंस सुपरस्टार नटालिया के साथ दुश्मनी चल रही है। हालांकि, उनके बीच शायद ही Night of Champions में मैच होगा। सऊदी अरब में विमेंस रेसलर्स के मैचों का आयोजन थोड़े समय से ही होने लगा है और अभी शायद ही WWE अपने इन मैचों की संख्या बढ़ाना चाहेगा। Raw विमेंस टाइटल के लिए यहां मैच कन्फर्म हो गया है।

3- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप

ऑस्टिन थ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और वो बतौर चैंपियन अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने उन्हें Night of Champions का हिस्सा नहीं बनाया है। वो इस शो से पहले होने वाले SmackDown के एपिसोड में अपने टाइटल को शेमस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

इसी कारण थ्योरी का अब Night of Champions में मैच होना बहुत ज्यादा मुश्किल है। वो इस शो को मिस कर सकते हैं। इस शो में दूसरा मिड कार्ड टाइटल डिफेंड हो रहा है। आपको बता दें कि गुंथर अपने आईसी टाइटल को मुस्तफा अली के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

2- विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप

विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप थोड़े समय पहले तक लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के पास थी। हालांकि, मॉर्गन चोटिल हो गईं और इसी वजह से उन्हें अपने टाइटल को छोड़ना पड़ा। Night of Champions में यह टाइटल डिफेंड नहीं होगा क्योंकि WWE ने पहले ही नए चैंपियन को पाने के लिए मैच तय कर दिया है।

Night of Champions के बाद Raw के एपिसोड में नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस पाने के लिए एक फैटल 4 वे मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में कई बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स नज़र आने वाली हैं। सऊदी अरब में पहले इस टाइटल के लिए मैच हो चुका है लेकिन इस बार चैंपियंस नहीं होने के कारण यह मुकाबला संभव नहीं लग रहा है।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप इस समय रोमन रेंस के पास है। उनका टाइटल रन बेहतरीन रहा है और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, इस समय में उनकी चैंपियनशिप दांव पर नहीं है। असल में वो Night of Champions 2023 इवेंट का हिस्सा बनते हुए नज़र आएंगे।

रोमन अपने भाई और ब्लडलाइन के सदस्य सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज करने वाले हैं। यह मुकाबला बहुत ही तगड़ा साबित हो सकता है। रोमन यहां जीतकर कुछ और टाइटल्स को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links