4 बदलाव जो WrestleMania 38 के बाद WWE में देखने को मिल सकते हैं

WWE WrestleMania 38 के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं
WWE WrestleMania 38 के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं

WWE WrestleMania 38 इवेंट के लिए हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। इस इवेंट में कुछ जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। यह कंपनी का सबसे अहम इवेंट है और इसी कारण WWE इसे खास बनाना चाहेगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) में कुछ सिंगल्स और चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे। WrestleMania के बाद हर साल WWE एक नई शुरुआत करता है।

इस इवेंट के बाद कंपनी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। WrestleMania 38 के बाद WWE में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। WWE कई चीज़ों को बदल सकता है। इससे प्रोडक्ट और शोज़ बेहतर हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बदलाव के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 के बाद WWE में देखने को मिल सकते हैं।

4- WWE WrestleMania 38 के बाद कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज किया जा सकता है

WrestleMania 38 के बाद कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज किया जा सकता है। दरअसल, पिछले दो सालों में कई रेसलर्स को WWE ने निकाला है। इसका बड़ा कारण बजट कट्स बताया जाता है। WWE का रोस्टर पहले से काफी छोटा हो गया है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया जा सकता है।

WrestleMania 36 और 37 के बाद रोस्टर में काफी बड़े बदलाव हुए थे। अब रोस्टर छोटा हो गया है और इसी कारण पहले की तरह ढेरों रेसलर्स रिलीज नहीं होंगे। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स जिनके लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं हैं और वो संघर्ष कर रहे हैं। उन रेसलर्स को निकालने का निर्णय लिया जा सकता है।

इससे रोस्टर जरूर और छोटा हो जाएगा लेकिन WWE NXT सुपरस्टार्स को लाकर ब्रांड्स को मजबूत कर सकता है। WWE ने पिछले साल ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे कई बड़े नामों को रिलीज किया था और इस साल भी चौंकाने वाले नामों को बाहर करने का निर्णय लिया जा सकता है।

3- एक वर्ल्ड चैंपियनशिप रहेगी

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में विजेता को दोनों टाइटल्स मिल जाएंगे और बाद में चैंपियनशिप्स को जोड़ा जाएगा। काफी सालों से WWE में दो वर्ल्ड टाइटल्स थे लेकिन WrestleMania के बाद एक मुख्य टाइटल रह जाएगा।

WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जोड़ा जा सकता है और फिर इसका नाम बदलकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रखा जा सकता है। WrestleMania के बाद जरूर यह बदलाव WWE में देखने को मिलेगा। दोनों ही ब्रांड्स पर एक ही वर्ल्ड चैंपियन नजर आएगा और यह एक अच्छी चीज़ होगी।

2- ब्रांड स्प्लिट का अंत हो सकता है

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 38 में मैच के बाद सिर्फ एक ही वर्ल्ड टाइटल रहेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि आगे जाकर ब्रांड स्प्लिट का अंत हो सकता है। विमेंस टाइटल्स को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा Raw और SmackDown की टैग टीम चैंपियनशिप को भी जोड़ने का निर्णय लिया जा सकता है।

साथ ही Raw और SmackDown दोनों ही ब्रांड्स में सुपरस्टार्स जा पाएंगे। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के टाइटल यूनिफिकेशन मैच से WWE ने संकेत दे दिए हैं कि भविष्य में ब्रांड स्प्लिट का अंत देखने को मिल सकता है। कई लोग इस चीज़ से खुश होंगे वहीं कुछ जरूर थोड़े निराश होंगे।

1- ब्रॉक लैसनर ब्रेक पर जा सकते हैं

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के मैच पर सभी की निगाहें हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मैच मेन इवेंट में होगा और उम्मीद है कि यह मुकाबला शानदार रहेगा। इस मैच में रोमन रेंस की जीत के चांस ज्यादा है और वो डबल चैंपियन बन सकते हैं। ब्रॉक लैसनर काफी महीनों से लगातार शोज़ में नजर आ रहे हैं।

इसी वजह से अब WrestleMania के बाद वो ब्रेक पर जा सकते हैं। लैसनर लगातार साप्ताहिक शोज़ में नजर नहीं आते थे लेकिन इस दौरान वो लगातार शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर एक छोटे ब्रेक पर जा सकते हैं और SummerSlam 2022 के पहले वापसी कर सकते हैं।