4 मौजूदा चैंपियंस जिन्होंने कभी WWE के अलावा दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम नहीं किया है

Ujjaval
WWE में अभी कई सारे सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप्स हैं
WWE में अभी कई सारे सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप्स हैं

WWE में चैंपियनशिप जीतना काफी बड़ी बात है। हर एक रेसलर का सपना रहता है कि वो WWE में आकर चैंपियनशिप जीते। इस समय WWE में ढेरों टाइटल्स हैं और कुछ सुपरस्टार्स के पास यह टाइटल्स हैं। कुछ ऐसे चैंपियंस हैं जिन्होंने WWE के अलावा दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम किया है।

कुछ ऐसे भी मौजूदा चैंपियंस हैं जिन्होंने किसी दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम नहीं किया है। उन्होंने सीधा WWE में कदम रखा था और वो अभी कंपनी के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जिन्होंने WWE के अलावा किसी दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम नहीं किया है।

4- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी

रोंडा राउजी WWE में काम करने से पहले UFC का हिस्सा थीं। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे बड़े प्रमोशन में रहते हुए नाम बनाया और फिर उन्होंने रिटायर होने का निर्णय लिया। उन्होंने बाद में प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखने का निर्णय लिया और उन्होंने इसके लिए WWE को चुना।

उन्होंने किसी दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम नहीं किया और सीधा WWE में कदम रखा। थोड़े समय तक ट्रेनिंग करने के बाद उनका WrestleMania 34 में डेब्यू हुआ। इसके बाद उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया। रोंडा राउजी ने कुछ समय पहले ही SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

3- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज़

द उसोज़ को WWE इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में गिना जाएगा। उनके पास इस समय Raw और SmackDown टैग टीम टाइटल्स हैं। द उसोज़ ने WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड FCW में डेब्यू किया था। उन्हें बतौर टैग टीम सफलता मिली और 2010 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू देखने को मिला।

द उसोज़ के लिए सफलता हासिल करने में मुश्किल नहीं हुई। बीच में उन्हें संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया और वो फिर कंपनी के टॉप टैग टीम सुपरस्टार्स बन गए। द उसोज़ के पास जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स है और बड़ी बात यह है कि उन्होंने किसी दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम करते हुए स्किल्स को बेहतर नहीं किया है।

2- Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर असल में CrossFit में काम कर रही थीं और बाद में WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने ब्लेयर को सोशल मीडिया पर मैसेज करके WWE में ट्रायआउट देने के लिए कहा। अपने दूसरे ही ट्रायआउट में ब्लेयर को सफलता मिल गई। उन्होंने डेवलपमेंटल ब्रांड में रहते हुए अपनी स्किल्स में सुधार किया।

उन्होंने NXT में काम करते हुए अपने करियर की दमदार शुरुआती की और फिर मेन रोस्टर पर उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक किया गया। उनके पास इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप है और वो पिछले दोनों WrestleMania इवेंट्स में टाइटल्स जीतने में सफल रही हैं। आगे भी उनका करियर WWE में शानदार रहेगा।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस ने अपने फुटबॉल करियर के अंत के बाद रेसलिंग में हाथ आजमाने का निर्णय लिया। उन्होंने सीधा WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड FCW में कदम रखा। उन्होंने वहां रहते हुए रेसलिंग स्किल्स को बेहतर किया। बाद में मेन रोस्टर पर उन्हें जबरदस्त सफलता मिली और वो टॉप स्टार बन गए।

कई लोगों को पहले लगता था कि रेंस दूसरी रेसलिंग कंपनी में काम कर चुके हैं। हालांकि, WWE में आने के बाद ही उन्होंने रेसलिंग की ट्रेनिंग ली और सफलता हासिल की। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। अभी रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके पास दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now