4 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनकी पत्नी भी WWE में चैंपियन रह चुकी हैं

WWE सुपरस्टार्स जिनकी पत्नी भी चैंपियन रहीं
WWE सुपरस्टार्स जिनकी पत्नी भी चैंपियन रहीं

एक कहावत है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। WWE सुपरस्टार्स भी आम इंसान ही हैं, बस फर्क इतना है कि दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड में काम करने से उन्हें आम लोगों से ज्यादा फेम मिल गया है। उन सुपरस्टार्स के जीवन में भी ऐसी महिलाएं होंगी, जिन्होंने उन्हें सफलता हासिल करने में मदद की।

Ad

दुनिया में कोई भी इंडस्ट्री हो, वहां एक साथ काम करने से लोगों के बीच गहरी दोस्ती या काफी लोग प्यार में भी पड़ जाते हैं। उसी तरह WWE के कई सुपरस्टार्स ने भी साथी फ़ीमेल रेसलर्स से शादी की और खास बात यह है कि वो फीमेल स्टार्स भी कई बड़ी चैंपियनशिप्स जीत चुकी हैं।

WWE के मौजूदा रोस्टर में भी कई ऐसे रेसलर्स शामिल हैं, जिन्होंने साथी फीमेल रेसलर्स से शादी की। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी पत्नी भी WWE में चैंपियन रह चुकी हैं।

#)WWE सुपरस्टार मोंटेज फोर्ड

Ad

मोंटेज फोर्ड के WWE करियर की शुरुआत साल 2016 में हुई। कुछ समय तक NXT में काम करने के बाद उन्होंने साल 2019 में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस) के मेंबर के रूप में मेन रोस्टर में कदम रखा। उनकी यह टीम अभी तक NXT, Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियन भी बन चुकी है।

फोर्ड के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में साथी प्रो रेसलर बियांका ब्लेयर से शादी की थी। ब्लेयर ने 2020 में WrestleMania 36 के बाद अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि ठीक एक साल बाद वो WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने वाली हैं।

Ad

WrestleMania 37 में वो साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं और ये टाइटल SummerSlam 2021 तक उनके पास रहा। जहां बैकी लिंच ने उन्हें चैलेंज कर टाइटल अपने नाम कर लिया था। फोर्ड के अपने पिछले रिलेशनशिप से 2 बच्चे हैं और बियांका उनकी स्टेप-मदर हैं।

#)कोरी ग्रेव्स

Ad

आज के रेसलिंग फैंस कोरी ग्रेव्स को एक कमेंटेटर के रूप में पहचानते होंगे, लेकिन आपको याद दिला दें कि वो WWE में एक इन-रिंग परफॉर्मर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। दुर्भाग्यवश साल 2014 में एक चोट के कारण उन्होंने अपने इन-रिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला लिया।

इसी साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए कार्मेला ने पुष्टि की थी कि उन्होंने ग्रेव्स के साथ सगाई कर ली है। आपको बता दें कि कार्मेला एक बार SmackDown विमेंस चैंपियन रही हैं, उन्होंने इस बेल्ट को साल 2018 में उस समय की चैंपियन शार्लेट फ्लेयर पर Money in the Bank ब्रीफ़केस को कैशइन करने के बाद जीता था।

#)जिमी उसो

Ad

द उसोज़ (जिमी और जे उसो) पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं। WWE में अभी तक 7 बार के टैग टीम चैंपियन रहे हैं और अभी SmackDown टैग टीम टाइटल्स उन्हीं के पास हैं। केवल जिमी उसो की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में साथी प्रो रेसलर नेओमी से शादी की थी। नेओमी 2 बार SmackDown विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और आखिरी बार उन्होंने इस टाइटल को WrestleMania 33 में जीता था। जिमी की पहली शादी से उन्हें 2 बच्चे हुए और नेओमी उनकी स्टेप-मदर हैं।

#)ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में WWE छोड़ने का निर्णय लिया था और उसके करीब 2 साल बाद यानी 2006 में उन्होंने साथी प्रो रेसलर सेबल से शादी की। WWE में विमेंस चैंपियनशिप बेल्ट की वापसी के बाद सेबल उसे जीतने वाली दूसरी सुपरस्टार बनीं। इसके अलावा वो कई दिग्गज विमेंस सुपरस्टार्स के साथ ऐतिहासिक स्टोरीलाइंस का हिस्सा भी रहीं। लैसनर और सेबल के 2 बेटे हैं, जिनके नाम ड्यूक और टर्क हैं। वहीं ब्रॉक लैसनर के निकोल मैकक्लेन के साथ रिलेशनशिप से भी 2 बच्चे हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications