एक कहावत है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। WWE सुपरस्टार्स भी आम इंसान ही हैं, बस फर्क इतना है कि दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड में काम करने से उन्हें आम लोगों से ज्यादा फेम मिल गया है। उन सुपरस्टार्स के जीवन में भी ऐसी महिलाएं होंगी, जिन्होंने उन्हें सफलता हासिल करने में मदद की।दुनिया में कोई भी इंडस्ट्री हो, वहां एक साथ काम करने से लोगों के बीच गहरी दोस्ती या काफी लोग प्यार में भी पड़ जाते हैं। उसी तरह WWE के कई सुपरस्टार्स ने भी साथी फ़ीमेल रेसलर्स से शादी की और खास बात यह है कि वो फीमेल स्टार्स भी कई बड़ी चैंपियनशिप्स जीत चुकी हैं।WWE के मौजूदा रोस्टर में भी कई ऐसे रेसलर्स शामिल हैं, जिन्होंने साथी फीमेल रेसलर्स से शादी की। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी पत्नी भी WWE में चैंपियन रह चुकी हैं।#)WWE सुपरस्टार मोंटेज फोर्ड View this post on Instagram Instagram Postमोंटेज फोर्ड के WWE करियर की शुरुआत साल 2016 में हुई। कुछ समय तक NXT में काम करने के बाद उन्होंने साल 2019 में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस) के मेंबर के रूप में मेन रोस्टर में कदम रखा। उनकी यह टीम अभी तक NXT, Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियन भी बन चुकी है।फोर्ड के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में साथी प्रो रेसलर बियांका ब्लेयर से शादी की थी। ब्लेयर ने 2020 में WrestleMania 36 के बाद अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि ठीक एक साल बाद वो WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने वाली हैं।Wrestling Observer@WONF4WBianca Belair wins Women's title at WWE WrestleMania 37 dlvr.it/RxQGTL9:43 AM · Apr 11, 202116917Bianca Belair wins Women's title at WWE WrestleMania 37 dlvr.it/RxQGTL https://t.co/IkIY8vjOPPWrestleMania 37 में वो साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं और ये टाइटल SummerSlam 2021 तक उनके पास रहा। जहां बैकी लिंच ने उन्हें चैलेंज कर टाइटल अपने नाम कर लिया था। फोर्ड के अपने पिछले रिलेशनशिप से 2 बच्चे हैं और बियांका उनकी स्टेप-मदर हैं।