WWE: WWE स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसमें दुनिया भर से रेसलर्स अपनी पहचान बनाने आते हैं। इनमें से कुछ ही स्टार्स सफल हो पाते हैं। सुपरस्टार्स, कंपनी में अपना नाम बनाने के बाद पूरी दुनिया में फेमस हो जाते हैं। कुछ सुपरस्टार्स सफल होने के बाद रेसलिंग के अलावा किसी दूसरी फील्ड में भी हाथ आजमाते हैं।ज्यादातर WWE स्टार्स को एक्टिंग के क्षेत्र में काम करते हुए देखा गया है। द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता जैसे दिग्गज आज हॉलीवुड में बड़े नामों में शुमार किये जाते हैं। वहीं, कुछ विमेंस WWE सुपरस्टार्स The Expendables 3 and Furious 7 जैसे सुपरहिट मूवी में दिख चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो टीवी या मूवी में काम कर चुकी है।#4- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन साशा बैंक्सलगभग 2 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद साल 2012 में साशा बैंक्स ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। बैंक्स ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और आज वो विमेंस रोस्टर की टॉप सुपरस्टार्स में गिनी जाती हैं। साशा बैंक्स ने टीवी के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।द बॉस के नाम से मशहूर साशा बैंक्स पहली बार टीवी में Disney+ की सुपरहिट सीरीज Star Wars The Mandalorian में दिखी थीं, जहां उन्होंने कॉस्का रीव्स का किरदार निभाया था। The Athletic के साथ हुए इंटरव्यू में पूर्व विमेंस चैंपियन ने बताया कि वो एक सफल हॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।#3- पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन नेओमीWWE सूपस्टार नेओमीनेओमी ने साल 2009 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत नेओमी कंपनी की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान दो बार विमेंस चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया था। नेओमी ने टीवी सीरीज Total Divas से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।34 वर्षीय नेओमी ने साल 2013 से 2019 तक Total Divas में काम किया था। उन्होंने साल 2017 में The Marine 5: Battleground से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल नेओमी और उनकी पार्टनर साशा बैंक्स को WWE ने Raw की लाइव प्रोग्रामिंग को बीच में छोड़कर जाने के कारण सस्पेंड किया हुआ है।#2- पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयरWWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयरशार्लेट फ्लेयर ने साल 2012 में दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE को जॉइन किया था। दिग्गज रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट आज कंपनी की चुनिंदा विमेंस ग्रैंडस्लैम चैंपियंस में से एक हैं। द क्वीन के नाम से मशहूर शार्लेट फ्लेयर ने साल 2017 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत Psych: The Movie से की थी।13 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट टीवी कॉमेडी सीरीज Punky Brewster में भी नजर आईं थी। Better Together पॉडकास्ट में मारिया मेन्नस के साथ बात करते हुए फ्लेयर ने बताया कि वो हॉलीवूड एक्ट्रेस के रूप में करियर बनाने में बहुत दिलचस्पी रखती हैं। फिलहाल पूर्व विमेंस चैंपियन चोटिल होने के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर हैं।#1- पूर्व विमेंस चैंपियन रोंडा राउजीMile 22@Mile22MovieYou’ve never seen @RondaRousey like this. #Mile22 in theaters August 17!9027You’ve never seen @RondaRousey like this. #Mile22 in theaters August 17! https://t.co/2BNkaJDGYqरोंडा राउजी, WWE में आने से पहले बहुत ही मशहूर UFC फाइटर थीं और कई हॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुकी थीं। पूर्व WWE विमेंस चैंपियन ने साल 2014 में The Expendables 3 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके अलावा आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलॉन जैसे कई दिग्गज शामिल थे।UFC हॉल ऑफ फेमर Furious 7, Mile 22 और Entourage जैसी कुछ और बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। साल 2018 में WWE डेब्यू करने वाली राउजी आज कंपनी की सबसे डॉमिनेंट विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। आगामी Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होने वाला है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।