WWE के 4 मौजूदा चैंपियंस जो अभी शादीशुदा नहीं हैं

WWE के मौजूदा चैंपियंस जो अभी शादीशुदा नहीं हैं
WWE के मौजूदा चैंपियंस जो अभी शादीशुदा नहीं हैं

WWE में पिछले कुछ सालों में सुपरस्टार्स के बीच रिलेशनशिप्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins)-बैकी लिंच (Becky Lynch), कीथ ली (Keith Lee)-मिया यिम (Mia Yim) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair)-मोंटेज फोर्ड (Montez Ford) के रूप में कई कपल्स मौजूद हैं।

दूसरी ओर कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक शादी करने पर कोई विचार नहीं किया है। वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनकी शादी तो हो चुकी है, लेकिन अपने पार्टनर्स से अलग होने के बाद अब उनकी गिनती सिंगल कैटेगरी में की जाने लगी है। खैर इस आर्टिकल में हम केवल WWE के मौजूदा चैंपियंस पर फोकस करने वाले हैं।

WWE के कई मौजूदा चैंपियंस अभी सिंगल हैं, जिनमें से कुछ तलाक होने के बाद अब सिंगल कहलाने लगे हैं और कुछ ने अभी तक शादी की ही नहीं है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर WWE के 4 मौजूदा चैंपियंस पर जो अभी शादीशुदा नहीं हैं।

WWE Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर मौजूदा समय में WWE की सबसे बेहतरीन इन रिंग परफॉरमर्स में से एक हैं और पिछले करीब 9 सालों से WWE में काम कर रही हैं। वो SummerSlam 2021 के ट्रिपल थ्रेट Raw चैंपियनशिप मैच में निकी A.S.H और रिया रिप्ली को हराकर नई चैंपियन बनी थीं। द क्वीन अभी तक 2 बार शादी कर चुकी हैं, लेकिन उनके दोनों रिश्ते अब तलाक का रूप ले चुके हैं। कुछ साल पहले वो अल्बर्टो डेल रियो के साथ रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में बनी रही थीं।

इस समय शार्लेट पूर्व WWE सुपरस्टार और मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे एंड्राडे एल इडोलो के साथ रिलेशन में हैं। दोनों ने साल 2020 के जनवरी महीने में सगाई की थी, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

COVID-19 के कारण लगे लॉकडाउन के समय शार्लेट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब चीजें दोबारा सुचारू रूप से चलने लगेंगी, तब वो शादी पर विचार करेंगी। अब स्थिति काफी हद तक सामान्य हो चुकी है, इसलिए अगले कुछ महीनों में एंड्राडे और शार्लेट अपनी शादी की तारीख तय कर फैंस को भी खुश होने का मौका दे सकते हैं।

WWE यूएस चैंपियन डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट SummerSlam 2021 में शेमस को हराकर नए WWE यूएस चैंपियन बने थे। वो साथी WWE रेसलर्स रिडल और रिया रिप्ली के बहुत अच्छे दोस्त हैं और तीनों अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। जहां तक प्रीस्ट के रिलेशनशिप्स या शादीशुदा होने की बात है, वो अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों को खुद तक ही सीमित रखते हैं। असल में उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और फिलहाल अपने प्रो रेसलिंग करियर को सफल बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।

WWE NXT विमेंस चैंपियन रेचल गोंजेलेज़

रेचल गोंजेलेज़ इसी साल अप्रैल में हुए NXT Takeover: Stand & Deliver में आईओ शिराई को हराकर नई NXT विमेंस चैंपियन बनी थीं। उसके बाद गोंजेलेज़ अपने टाइटल को कई बार डिफेंड भी कर चुकी हैं। वो अपने रिलेशनशिप की खबरों को खुद तक ही सीमित रखती आई हैं, लेकिन कुछ समय पहले उनके पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ रिलेशन की खबरें सामने आई थीं और दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीर भी शेयर की थीं लेकिन दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले इसी साल मार्च के महीने में द मिज को हराकर नए WWE चैंपियन बने थे और उन्हें अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों को उजागर करना पसंद नहीं है। मगर कई साल पहले लैश्ले साथी प्रो रेसलर क्रिस्टल मार्शल के साथ रिलेशन में रहे थे। इस रिश्ते से पहले भी लैश्ले की एक बेटी थी, जिसका नाम कायरा है। वहीं मार्शल के साथ रिलेशन में आने के बाद उन्हें एक बेटा माइल्स और एक बेटी नेओमी जन्मी। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं, इसलिए बॉबी लैश्ले की गिनती अब सिंगल कैटेगरी में की जाने लगी है।

Quick Links