नाया जैक्स
साल 2016 में अपने WWE मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही नाया जैक्स को हील रेसलर के रूप में दिखाया गया था। हालांकि इस दौरान वो एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ फ्यूड में बेबीफेस रेसलर का किरदार भी निभाती नजर आईं, लेकिन फैंस को उनका नया रूप रास नहीं आया।
कुछ समय बाद वो एक बार फिर विलन बनीं और आज भी विमेंस डिविजन की बड़ी हील सुपरस्टार्स में से एक बनी हुई हैं। उन्हें लोग बेबीफेस सुपरस्टार के तौर पर शायद इसलिए नहीं देखना चाहते, क्योंकि वो अपने आक्रामक रेसलिंग स्टाइल के कारण फैंस की कई पसंदीदा विमेंस रेसलर्स को चोटिल कर चुकी हैं।