WWE: WWE ने पिछले कुछ सालों में रोस्टर को बहुत ही लिमिटेड कर दिया है। बड़ी संख्या में सुपरस्टार्स के रिलीज होने के कारण कई कपल्स को अलग-अलग जगहों पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ट्रिपल एच (Triple H) की नई लीडरशिप में कई रिलीज किए जा चुके सुपरस्टार्स कंपनी में वापसी करते हुए दिख रहे हैं।मौजूदा रेसलिंग इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं जो WWE, All Elite Wrestling और Impact Wrestling जैसे कई दूसरे प्रमोशन्स में बंट गए हैं। इसके बावजूद भी कुछ शादीशुदा कपल ऐसे हैं जो WWE मेन रोस्टर में साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ कपल्स का टीवी स्क्रीन पर साथ दिखना अभी बाकी है। इस आर्टिकल में हम 4 शादीशुदा कपल्स के बारे में जानेंगे जो WWE मेन रोस्टर पर अभी साथ में काम कर रहे हैं।4- द मिज और मरीस View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE चैंपियन द मिज और पूर्व डीवाज चैंपियन मरीस को कंपनी का इट कपल कहा जाता है। भले ही मरीस एक्टिव इन-रिंग प्रतियोगी नहीं हैं लेकिन अपने पार्टनर के सपोर्ट के लिए वो कई बार उनके साथ दिखती हैं। मिज और मरीस ने कुछ साल की डेटिंग के बाद 2014 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी।रिंग के बाहर भी दोनों कई शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही दोनों का खुद का रियालिटी शो Miz and Mrs नाम से प्रसारित होता है। शादी के बाद मिज को जब भी फीमेल पार्टनर की जरूरत पड़ी है, तब मरीस ने आकर उनका साथ दिया है। दोनों ने कई मौकों पर एक साथ मैच भी लड़ा हैं।3- सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में उनका इन-रिंग करियर मजबूती से आगे बढ़ा है, इस दौरान उनकी निजी जिंदगी भी काफी एक्टिव रही है। साल 2019 में पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के बीच रिश्ते की पुष्टि हुई थी। इसके थोड़े समय के बाद लिंच ने सैथ के साथ इंगेजमेंट की घोषणा की।साल 2020 में इस पावर कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की अनाउंसमेंट की। अगले ही साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। बेटी के जन्म के बाद बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने WWE प्रोग्रामिंग में वापसी की, जहां दोनों एक ही ब्रांड का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों अभी तक ऑन-स्क्रीन एक-साथ नहीं दिखे हैं।2- WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड View this post on Instagram Instagram Postमोंटेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर मेन रोस्टर में आने के कुछ समय बाद ही नए पावर कपल बनकर उभरे हैं। एक ओर बियांका ब्लेयर हैं, जिन्होंने लगातार दो WrestleMania में विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया है, वहीं दूसरी ओर उनके पति मोंटेज फोर्ड ने अपने टैग टीम पार्टनर एंजेलो डॉकिन्स (स्ट्रीट प्रॉफिट्स) के साथ सभी ब्रांड्स की टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर और पूर्व Raw टैग टीम चैंपियन मोंटेज फोर्ड परफॉर्मेंस सेंटर में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे, जिसके बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि शादी के बाद बियांका, फोर्ड के पहले रिश्ते से हुए दो बच्चों की माँ बनीं। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ रिंग में दिख चुके हैं।1- कैरियन क्रॉस और स्कार्लेटकैरियन क्रॉस और स्कार्लेट कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने इस हफ्ते हुए SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस को कंफ्रंट करते हुए WWE में वापसी की। इस खतरनाक कपल ने काफी समय तक NXT में अपना वर्चस्व जमाए रखा था, इस दौरान क्रॉस दो बार NXT चैंपियन भी बने थे। साल 2021 में क्रॉस मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए।नवंबर 2021 में स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। रिलीज के बाद इस कपल ने अपनी शादी की घोषणा की। ट्रिपल एच के नए क्रिएटिव हेड बनने के बाद पूर्व NXT चैंपियन ने वापसी के बाद ड्रू मैकइंटायर पर जबरदस्त हमला कर दिया था। स्कार्लेट भले ही रेसलिंग नहीं करती हैं लेकिन वो हमेशा ही कैरियन क्रॉस की मदद के लिए उनके साथ रहती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।