WWE: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में कई सुपरस्टार्स को अपने जीवनसाथी मिल जाते हैं। WWE में काम करते हुए कई सुपरस्टार्स रिलेशनशिप में आ जाते हैं। इस दौरान ज्यादातर मौकों पर सुपरस्टार्स एक समय पर चैंपियंस नहीं रहते हैं। साथ ही वो अलग-अलग समय पर चैंपियंस बनते हैं।इस दौरान WWE में कई ऐसे भी मौके आए हैं जब कपल्स एक ही समय पर चैंपियन रहे थे। खैर, WWE इतिहास में ऐसा काफी कम मौकों पर देखने को मिला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 फेमस कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE में रहते हुए साथ एक ही समय चैंपियन रह चुके हैं।4- WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और बैकी लिंचThis one, Tag Team mixed match challenge, winners take all. The raw women’s champion Becky Lynch and the Universal champion Seth Rollins vs Lacey Evans and Baron Corbin. https://t.co/IN7vJqqZ4Z pic.twitter.com/o33Dy37DZe— Maëlys 🤍 (@BeckyLynchTheMA) June 27, 2020सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों ने WWE में अलग-अलग रहते हुए काफी नाम कमाया है। इसके बावजूद दोनों ही टेलीविजन पर भी साथ नजर आ चुके हैं। इस कपल के ढेरों फैंस मौजूद है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने WrestleMania 35 में चैंपियनशिप जीती थी। सैथ रॉलिंस ने शो में ब्रॉक लैसनर को पराजित करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।इसके साथ ही बैकी लिंच ने मेन इवेंट में Raw और SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा कर लिया था। उस समय से ही वो रिलेशनशिप में थे। इसके बाद WWE ने उन्हें कपल्स के रूप में टेलीविजन पर भी साथ उपयोग किया। सैथ और बैकी लिंच ने एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में लेसी इवांस और किंग कॉर्बिन के खिलाफ अपने टाइटल्स को डिफेंड किया था। साथ ही वो रिटेन करने में भी सफल रहे थे। खैर, दोनों एक ही समय पर चैंपियंस रहे थे। इसके अलावा साल 2023 में सैथ रॉलिंस काफी समय से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने हुए हैं और इस बीच बैकी लिंच भी कुछ समय तक NXT विमेंस चैंपियंस भी रही थीं। 3- WWE सुपरस्टार जिमी उसो और नेओमी2x womens champion #Naomi #feeltheglow #wwe #sdlive #wrestlemania33 #jimmyuso#do... - https://t.co/IryZdaYrNL pic.twitter.com/zy6TarsL2n— Graphic Tees Store (@graphictees_usa) April 5, 2017जिमी उसो और नेओमी को WWE फैंस के बीच सबसे फेमस जोड़ी में से एक माना जाता है। दरअसल, वो भी एक ही समय पर चैंपियंस रह चुके हैं। नेओमी ने WrestleMania 33 में काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके साथ ही जिमी उसो पहले से ही चैंपियन थे। मार्च 2017 में SmackDown के एक एपिसोड में द उसोज़ ने अमेरिकन अल्फा को पराजित करते हुए SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी। WrestleMania 33 में नेओमी की जीत के बाद ही दोनों पति-पत्नी चैंपियंस बन गए थे। 2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडेशार्लेट फ्लेयर और एंड्राडेएंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर पिछले काफी समय से सबसे चर्चित कपल्स में से एक है। इस समय एंड्राडे WWE का हिस्सा नहीं है और AEW में दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने WWE में टाइटल जीते हैं। दरअसल, वो और शार्लेट फ्लेयर एक समय पर चैंपियंस भी रहे हैं। एंड्राडे ने दिसंबर 2019 में रे मिस्टीरियो को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी।इसके बाद वो काफी समय तक चैंपियन रहे थे। इस दौरान WrestleMania में शार्लेट फ्लेयर ने रिया रिप्ली को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे एक ही समय पर चैंपियंस बन गए थे। एंड्राडे ने मई 2020 तक टाइटल को अपने पास रखा था और उस समय ये कपल चैंपियन था।1- WWE दिग्गज जॉन सीना और निकी बैलाThe moment you realized that John Cena and Nikki Bella are both champions.. pic.twitter.com/NgOYZRPhDF— Rick Sotto (@jericbabasaaa) April 10, 2015जॉन सीना और निकी बैला की जोड़ी ने मिलकर काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस समय वो रिलेशनशिप में नहीं है। इसके बावजूद दोनों काफी सालों तक रिलेशनशिप में थे और इस दौरान दोनों कई बार टेलीविजन पर भी साथ में दिखाई दिए थे। खैर, 2015 में दोनों ही टेलीविजन पर साथ दिखाई नहीं दिए थे।इस समय वो अपने सिंगल्स करियर पर ध्यान दे रहे थे। जॉन सीना और निकी बैला उस समय चैंपियंस थे। दरअसल, WrestleMania 31 में जॉन सीना ने रुसेव को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। दूसरी ओर नवंबर 2014 से निकी बैला के पास चैंपियनशिप मौजूद थी। इसे उन्होंने सितंबर 2015 में गंवाया था। WrestleMania में सीना की जीत के बाद दोनों ही सुपरस्टार्स कपल के रूप में चैंपियंस थे।