4 फेमस WWE कपल्स जो Royal Rumble 2022 इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं

WWE Royal Rumble में कुछ कपल्स दिखाई देंगे
WWE Royal Rumble में कुछ कपल्स दिखाई देंगे

WWE का अगला इवेंट Royal Rumble 2022 रहेगा। इस शो के लिए WWE ने कई अच्छे मैचों का ऐलान कर दिया है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) असल में WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है और इसी वजह से फैंस की उम्मीदें शो से काफी ज्यादा है। इस इवेंट में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले है और इसी कारण लग रहा है कि शो रोचक रहेगा।

इस इवेंट में कुछ कपल्स भी हिस्सा लेंगे। कुछ कपल्स एक ही मैच का हिस्सा हैं वहीं कुछ इवेंट के दौरान अलग-अलग मुकाबलों में लड़ते हुए नजर आएंगे। WWE के इस अहम इवेंट में बड़े कपल्स एक्शन में दिखाई देंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 फेमस कपल्स के बारे में बात करेंगे जो Royal Rumble 2022 का हिस्सा बनने वाले हैं।

4- WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) दोनों ही Royal Rumble 2022 इवेंट का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों ही कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार्स हैं। इसी वजह से रॉलिंस और लिंच चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा है। दरअसल, बैकी लिंच अपने Raw विमेंस टाइटल को डूड्रॉप के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।

लिंच ने अब तक चैंपियन के तौर पर काफी अच्छा काम किया है। इसी वजह से लग रहा है कि वो अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी। Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस को बड़ा मौका मिल रहा है। दरअसल, वो पिछले इवेंट में WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे और अब वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में नजर आने वाले हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले कई मैच हो चुके हैं और इसी वजह से उनके मुकाबले से काफी उम्मीदें हैं। मैच में सैथ जीत दर्ज करते हुए नया चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे। काफी चांस रहेंगे कि वो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा करेंगे।

3- द मिज़ और मरीस

द मिज़ और मरीस की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों कई सालों से एक-साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने साथ मिलकर कई यादगार स्टोरीलाइंस दी हैं। इसके अलावा द मिज़ और मरीस ने WrestleMania में जॉन सीना और निकी बैला के खिलाफ एक मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ा था।

अब दोनों ही सुपरस्टार्स एक-साथ नजर आने वाले हैं। द मिज़ और मरीस टीम बनाकर ऐज और बेथ फीनिक्स के खिलाफ लड़ने वाले हैं। इस मुकाबले के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। द मिज़ और मरीस को साथ में लड़ने का अनुभव है और इसी वजह से उनकी जोड़ी को Royal Rumble 2022 में देखना खास रहेगा।

2- मोंटेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर

मोंटेज फोर्ड और बियांका ब्लेयर दोनों ही सुपरस्टार्स एक साथ नजर नहीं आएंगे। दरअसल, वो Royal Rumble 2022 में अलग-अलग मैचों का हिस्सा हैं। मोंटेज फोर्ड मेंस Royal Rumble मैच में नजर आएंगे और उन्होंने इस मैच को Raw के एपिसोड्स में हाइप करने में अहम किरदार निभाया है।

बियांका ब्लेयर विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल इस मुकाबले में जीत दर्ज की थी और वो इस साल भी जीत हासिल करने की फेवरेट हैं। बियांका WWE की टॉप विमेंस स्टार्स में से एक हैं और इसी वजह से उम्मीद है कि वो मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेंगी।

1- ऐज और बेथ फीनिक्स

ऐज और बेथ फीनिक्स को एक साथ देखने के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। ऐज और बेथ काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं और कुछ सालों पहले उनकी शादी भी हुई थी। ऐज की रैंडी ऑर्टन के साथ स्टोरीलाइन में बेथ ने एक अहम किरदार निभाया था। दोनों कभी एक साथ लड़ते हुए नजर नहीं आए थे।

वो Royal Rumble में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। उन्हें एक टीम में देखना रोचक रहेगा क्योंकि दोनों ने अपने सिंगल्स करियर में सफलता हासिल की। हॉल ऑफ फेमर्स टीम बनाकर द मिज़ और मरीस की Royal Rumble में बुरी हालत कर सकते हैं। उन्हें इवेंट में एक अहम जीत मिल सकती है।