जॉन सीना का प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। डब्लू डब्लू ई (WWE) में उनके बेहतरीन काम की वजह से पूरी दुनिया उन्हें जानती है। उनके पास आज जो स्टारडम है उसे पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। WWE में उन्होंने द रॉक, बतिस्ता, लैसनर और रैंडी ऑर्टन जैसे और भी कई बड़े रेसलर के साथ यादगार मैच दिए है।
वर्तमान में उन्हें WWE फैंस उतना पसंद नहीं करते है, जितना पहले करते थे। लेकिन WWE में आज भी वह सबसे बड़े रेसलर और सुपरस्टार में से एक है। पूरी दुनिया में उनके बहुत से फैंस है जिनकी मदद से वह दुनिया में सकरात्मक बदलाव की कोशिश कर रहे है। जॉन सीना ने अब तक मेक ए विश फाउंडेशन के साथ मिलकर 500 से अधिक इच्छाओं को पूरा किया है।
यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैं
जॉन सीना की वर्तमान में उम्र 42 साल हो गई है। इस वजह से सीना अब वह मैच नहीं दे सकते हैं जो पहले दिया करते थे। लेकिन आज भी वह अच्छे मैच लड़ने में सक्षम है। वर्तमान में उनका पूरा ध्यान हॉलीवुड पर है, जहां उन्हें अच्छी मूवीज ऑफर हो रही है और उनका करियर सही चल रहा है।
जॉन सीना ने कई इंटरव्यू में बताया है कि वह जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। जॉन सीना के रिटायर होने से पहले उन्हें WWE में मौजूद युवा रेसलर के साथ कुछ ड्रीम मैच लड़ने चाहिए ताकि इन युवा रेसलर्स के करियर को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा सके।
इस आर्टिकल में हम उन 4 ड्रीम मैच की बात करेंगे जो जॉन सीना के रिटायर होने से पहले हमें देखने को मिलने चाहिए।
#4 रिकोशे बनाम सीना
![रिà¤à¥à¤¶à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cd389-15637604685378-800.jpg 1920w)
रिकोशे NXT के उन कुछ सुपरस्टार में से एक है जो मेन रोस्टर में भी उतने ही सफल है। वह NXT में थे और वर्तमान में रिकोशे एजे स्टाइल्स के साथ स्टोरीलाइन में है। WWE में वह लगातार जबरदस्त और रोमांचक मैच दे रहे हैं।
WWE के मेन रोस्टर में रिकोशे हाई फ्लाइंग मूव्स के लिए जाने जाते हैं और कई फैंस का यह मानना है कि रिकोशे WWE के अब तक के सबसे बेस्ट हाई फ्लाइंग मूव्स करने वाले सुपरस्टार है। रिकोशे WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद से ही मिडकार्ड रेसलर रहे हैं। अगर जॉन सीना और रिकोशे के बीच मैच देखने को मिले तो वह WWE के टॉप रेसलर की लिस्ट में पहुंच जाएंगे। सीना के साथ मैच से रिकोशे के करियर को नई दिशा मिल जाएगी।
इन दोनों के बीच जबरदस्त और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
#3 समोओ जो बनाम जॉन सीना
![सà¥à¤¨à¤¾ बनाम à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/1fad8-15637614821755-800.jpg 1920w)
WWE के मेन रोस्टर में समोआ जो के डेब्यू के बाद से ही फैंस जॉन सीना बनाम जो के बीच मैच देखने के लिए इंतजार कर हैं। इन दोनों ही सुपरस्टार ने एक ही रेसलिंग स्कूल UPW से ट्रेनिंग ली है। जहां उन्होंने ट्रेनिग के दौरान कई मैच साथ लड़े, यह बात दो दशक पुरानी है । लेकिन इनके करियर एक से नहीं रहे। जहां सीना ने WWE में कदम रखा तो वहीं जो ने इंडिपेंडेंट रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम कमाया।
यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैं
अब दोनों ही WWE का हिस्सा है। WWE में यह रेसलर कई बार एक-दूसरे के आमने-सामने आए है लेकिन इन दोनों के बीच कभी भी कोई प्रॉपर स्टोरीलाइन देखने को नहीं मिली जिसे इनके बीच कोई मैच देखने को मिल सके।
सीना और समोआ जो के बीच होने वाला मैच बहुत ही जबरदस्त होगा। इन दोनों ही रेसलर की प्रोमो स्किल बहुत ही बढ़िया है, जिसे यह एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं। सीना और जो के बीच होने वाला मैच के लिए WWE को अपने स्तर पर काम करना चाहिए ।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
#2 ब्रे वायट बनाम सीना
![द फिà¤à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7c67a-15637625595005-800.jpg 1920w)
वर्तमान में WWE में सबसे दिलचस्प किरदार जो है वह ब्रे वायट का 'द फिंड' है। रेसलमेनिया 35 के बाद बहुत से जबरदस्त प्रोमो देने के बाद रॉ में चौंकाने वाली वापसी बहुत ही शानदार थी। अपनी वापसी के बाद उन्होंने फिन बैलर पर हमला कर दिया। इन दोनों रेसलर के बीच समरस्लैम में मैच देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: 5 ड्रीम मैच जो आने वाले समय में WWE में देखने को मिल सकते हैं
ब्रे वायट वर्तमान WWE में सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है। लेकिन WWE ने रूसेव डे जैसे किरदार को सही से प्रयोग नहीं किया और फैंस की इसमें दिलचस्पी भी कम होती गई। ब्रे वायट के साथ ऐसा न हो इसलिए उन्हें WWE के बड़े सुपरस्टार को हराना होगा और उनके लिए सीना एक दम परफेक्ट रेसलर होंगे । जिसे वह अपने नए किरदार के साथ WWE में पूर्ण रूप से सेट हो सके।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
#1 केविन ओवेन्स बनाम सीना
![à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15e06-15637635114300-800.jpg 1920w)
केविन ओवेन्स और जॉन सीना के बीच होने वाले मैच से किसी को कोई फायदा नहीं होगा। वर्तमान में केविन ओवेन्स WWE के उन फैंस की आवाज बने हुए है जो हर हफ्ते शेन मैकमैहन को टीवी पर देख परेशान हो गई है। शेन के खिलाफ उनके जबरदस्त प्रोमो ने उन्हें फैन का पसंदीदा रेसलर बना दिया है।
ओवेन्स अभी शेन के साथ स्टोरीलाइन में है। केविन WWE के उन काबिल रेसलर्स में से एक है जो रिंग में अपनी स्किल के साथ ही प्रोमो कट करने में भी उतने ही माहिर है। शेन के साथ उनकी स्टोरीलाइन खत्म होने बाद सीना उनके साथ मैच के लिए परफेक्ट होंगे।
इस स्टोरीलाइन में सीना WWE के आदमी होंगे जो केविन को अथॉरिटी का सम्मान करने के लिए कहेंगे। सीना यहां हील के रूप में होंगे तो वहीं केविन बेबीफेस के रूप में होंगे। इसे हमें सीना का हील टर्न भी देखने को मिल जाएगा और केविन सीना को हरा और भी बड़े रेसलर बन जाएंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं