4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो साल 2021 में माता-पिता बने हैं

WWE के कई पूर्व सुपरस्टार्स इस साल माता-पिता बने हैं
WWE के कई पूर्व सुपरस्टार्स इस साल माता-पिता बने हैं

WWE पिछले काफी समय से दुनिया का टॉप प्रो रेसलिंग प्रोमोशन बना हुआ है। इसलिए ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अन्य प्रोमोशंस की तुलना में यहां रेसलर्स को ज्यादा व्यस्त शेड्यूल से होकर गुजरना होता होगा। कई बार इस व्यस्त शेड्यूल से तंग आकर कई बड़े सुपरस्टार्स रिलीज़ की मांग भी कर बैठते हैं।

मगर अन्य रेसलर्स का साथ उन सुपरस्टार्स को इस व्यस्त कार्यक्रम से होने वाले तनाव से बचाता होगा और साथ काम करने से सुपरस्टार्स के बीच अच्छी दोस्ती हो जाना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। कई बार उनके बीच नजदीकियां इतनी बढ़ जाती हैं कि वो एक-दूसरे से शादी भी कर लेते हैं।

मगर कुछ सुपरस्टार्स के पति या पत्नी ऐसे भी हैं, जो प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखते। खैर इस आर्टिकल में हम उन 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जो साल 2021 में माता या पिता बने हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज/जॉन मोक्सली

साल 2018 के आखिरी महीनों में ही खबर सामने आने लगी थीं कि जॉन मोक्सली (डीन एंब्रोज) WWE को छोड़ सकते हैं। वहीं WrestleMania 35 से पूर्व खुद मोक्सली यह स्पष्ट कर चुके थे कि वो कंपनी छोड़ने वाले हैं। WrestleMania के बाद उन्होंने WWE छोड़ी और कुछ महीनों बाद उन्होंने अपना AEW कर सबको चौंकाया।

मोक्सली ने साल 2017 में रैने यंग से शादी की, जो WWE में एक इंटरव्यूअर और कमेंटेटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। साल 2020 के नवंबर महीने में रैने ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और कई महीनों के इंतज़ार के बाद इस साल 15 जून को उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसे उन्होंने नोरा मर्फी नाम दिया है। इस रिश्ते से यह उनका पहला बच्चा है।

मोक्सली ने 2019 में WWE छोड़ी थी, लेकिन रैने उसके बाद भी विंस मैकमैहन के प्रोमोशन से जुड़ी रहीं। ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आती रहीं मोक्सली के AEW में जाने से रैने को WWE में अलग नजरों से देखा जाता है। आखिरकार उन्होंने भी SummerSlam 2020 के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला लिया था।

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने साल 2016 में WWE को छोड़ दिया था और कुछ समय अन्य प्रोमोशंस में काम किया। साल 2019 में उन्होंने AEW के लॉन्च में अहम भूमिका निभाई और अब वो प्रोमोशन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट हैं। उन्होंने साल 2013 में WWE में रिंग अनाउंसर रह चुकीं ब्रांडी रोड्स से शादी की, जिन्होंने साल 2016 में कोडी के रिलीज़ के कुछ दिन बाद ही खुद भी WWE छोड़ने का फैसला लिया था।। साल 2020 में ब्रांडी ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इस साल 18 जून को एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने लिबर्टी आयरिस रनल्स रखा है।

मैट हार्डी

मैट हार्डी आज प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम कर रहे सबसे अनुभवी एक्टिव इन रिंग परफॉर्मर्स में से एक हैं। अपने करियर में बहुत बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और अभी AEW में काम कर रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में साथी प्रो रेसलर रेबी स्काई से शादी की थी। इस रिश्ते से उनके 4 बच्चे हैं, 3 बेटे और एक बेटी। मैट पहले 3 बच्चों के पिता थे और इस साल जनवरी में खबर आई कि रेबी स्काई प्रेग्नेंट हैं। स्काई ने 11 जुलाई के दिन एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने एवर "ईव" मूर रखा है।

रोंडा राउजी

रोंडा राउजी पूर्व ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व UFC विमेंस बेंटमवेट चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं उन्होंने साल 2018 में WWE को जॉइन किया, जहां उन्होंने अपना पहला मैच WrestleMania 34 में कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर लड़ा था, जिसमें उन्हें ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की टीम पर जीत मिली। जहां तक उनके निजी जीवन की बात है, उन्होंने साल 2017 में पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ट्रेविस ब्राउन से शादी की थी। इस रिश्ते से उन्हें एक बेटी है, जिसका जन्म इसी साल 27 सितंबर को हुआ था।

Quick Links