WWE ने 2021 में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। साथ ही कुछ स्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया और उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। ज्यादातर स्टार्स ने दूसरे प्रमोशन्स में जाकर काम करना शुरू कर दिया है। AEW ने ढेरों पूर्व WWE सुपरस्टार्स को अपने साथ जोड़ लिया है। अभी भी कई ऐसे रेसलर्स हैं जिनका AEW में डेब्यू देखने को नहीं मिला है।यह सुपरस्टार्स 2021 में AEW के अंदर दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन उन्हें 2022 में इस प्रमोशन में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उन्हें AEW में जाने के बाद बढ़िया तरह से पुश मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में AEW में डेब्यू कर सकते हैं।4- WWE के पूर्व सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन स्ट्रोमैन ने काफी सालों तक WWE में जबरदस्त काम किया। उन्हें अपने जबरदस्त साइज और ताकत की वजह से बड़ी सफलता मिली। WWE ने उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में हमेशा ही बढ़िया तरह से पुश दिया और उन्होंने कुछ मौकों पर चैंपियनशिप भी जीती। हालांकि, WWE ने उन्हें अचानक से रिलीज करने का निर्णय लिया।हर कोई इस चीज़ से सरप्राइज था क्योंकि इतने साल तक स्ट्रोमैन को पुश देने के बाद अचानक से रिलीज करना एक बड़ी बात थी। इसके बाद से हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन का AEW में डेब्यू होगा। उन्होंने अभी तक AEW में कदम नहीं रखा है। वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर EC3 के साथ टैग टीम में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तरह काम करने से उन्हें उतना फायदा नहीं होगा। View this post on Instagram Instagram PostAEW में जाने से उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में अच्छा पुश मिलेगा और उन्हें एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जाएगा। इसी कारण ब्रॉन स्ट्रोमैन को AEW में जाना चाहिए। 2021 में उनका डेब्यू ऑल एलीट रेसलिंग में देखने को नहीं मिला लेकिन 2022 में वो एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। फैंस उन्हें AEW में देखकर जरूर खुश होंगे।