4 पूर्व WWE Superstars जिन्होंने एक से ज्यादा महिलाओं को डेट किया है 

कई WWE स्टार्स अपने साथियों को ही डेट कर चुके हैं.
कई WWE स्टार्स अपने साथियों को ही डेट कर चुके हैं.

WWE: कई WWE सुपरस्टार्स अपने साथियों के साथ ही रिलेशनशिप में रह चुके हैं। पूर्व WWE चैंपियन ब्रायन डेनियलसन (Bryan Danielson) भी ब्री बैला (Brie Bella) को डेट कर चुके हैं। दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी। इसके अलावा इस इसी साल एंड्राडे एल इडोलो (Andrade El Idolo) ने भी शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) से शादी की है।

Ad

कई WWE स्टार्स इससे पहले भी अपने साथियों को डेट कर चुके है, जिसमें से कुछ स्टार्स का ब्रेक अप हो गया था, जबकि कुछ ने बाद में शादी भी की थी। आइये जानते हैं, उन WWE स्टार्स के बारे में, जिन्होंने WWE में कई स्टार्स को डेट किया है:

#4 WWE दिग्गज बतिस्ता

बतिस्ता भी कई स्टार्स को डेट कर चुके हैं.
बतिस्ता भी कई स्टार्स को डेट कर चुके हैं.

बतिस्ता WWE में 2000 में जुड़े थे, जिसके बाद उन्होंने कभी पलट कर पीछे नहीं देखा। वो WWE में कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। इसके अलावा वो करीब एक दशक तक कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक रहे हैं। हालांकि रिंग के बाहर भी बतिस्ता के काफी ज्यादा चर्चे रहे हैं। बतिस्ता ने अपने WWE करियर के दौरान कई साथी स्टार्स को डेट किया है।

Ad

बतिस्ता रेबेका डिपिट्रो, मलीना, केली केली और रोसा मैंड्स को डेट कर चुके हैं। इसके अलावा बतिस्ता एक बार ट्विटर पर ही डैना ब्रुक के साथ ही फ्लर्ट करते हुए देखे गए थे। हालांकि बाद में डैना ब्रुक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन दोनों के बिजी होने की वजह से वो इस रिलेशनशिप को और ज्यादा आगे नहीं ले पाई थीं।

#3 मैट कार्डोना (जैक रायडर)

मैट कार्डोना भी कई स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं.
मैट कार्डोना भी कई स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं.

पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन मैट कार्डोना (जैक रायडर) करीब 15 साल तक WWE से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। अपने इस समय के दौरान उन्होंने दो विमेंस स्टार्स को डेट किया है। वो 2015 में टेनिल डैशवुड (एमा) को डेट कर चुके हैं। हालांकि इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।

Ad

मैट कार्डोना इसके अलावा चेल्सी ग्रीन को भी डेट कर चुके हैं। चेल्सी ग्रीन WWE से पहले IMPACT Wrestling में भी नजर आ चुकी हैं। इसको लेकर मैट कार्डोना ने बताया था कि उन्हें कोडी और ब्रैंडी रोड्स इस डेट के लिए सेट अप किया था। दोनों सुपरस्टार्स ने अब शादी कर ली है।

#2 सीएम पंक

Ad

बतिस्ता की तरह ही सीएम पंक भी कई WWE स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। अपने डेवलपमेंटल टाइम के दौरान वो मारिया कनेलिस को डेट कर रहे थे। हालांकि मेन रोस्टर में डेब्यू करने से पहले इन दोंनो का ब्रेक अप हो गया था। इसके बाद सीएम पंक ने कुछ सालों तक बेथ फीनिक्स को भी डेट किया था। हालांकि इन दोनों की रिलेशनशिप बहुत बुरी तरह खत्म हुआ था।

सीएम पंक ने इसके बाद लीटा को डेट किया था। इन दोनों का 2012 में ब्रेक अप हो गया था, जिसके बाद सीएम पंक और एजे ली रिलेशनशिप में आ गए और दोनों ने 2014 में शादी भी कर ली थी। दोनों की शादी को आठ साल हो गए हैं।

#1 बडी मर्फी उर्फ बडी मैथ्यूज

Ad

WWE में अपने समय के दौरान बडी मर्फी उर्फ बडी मैथ्यूज और एलेक्सा ब्लिस दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने सगाई भी कर ली थी और शादी की तैयारी कर रहे थे। हालांकि बाद में मेन रोस्टर में डेब्यू की वजह से उन्हें ये शादी टालनी पड़ी थी, जिसके बाद ये शादी कभी नहीं हो पाई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

WWE से जाने के बाद बडी मर्फी अब AEW में नजर आ रहे हैं। हालांकि वो इस समय पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली को डेट कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद रिया रिप्ली ने फोटो शेयर कर की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications