WWE में Brock Lesnar के 4 सबसे मजाकिया पल जो शायद फैंस को याद नहीं होंगे

..
ब्रॉक लैसनर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है
ब्रॉक लैसनर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) बढ़िया रेसलर होने के साथ-साथ माइक पर भी शानदार काम करते हैं। फैंस यह अच्छी तरह से जानते हैं कि लैसनर एंटरटेनमेंट के कंप्लीट पैकेज हैं। लैसनर के शानदार फिजिक के अलावा उनकी मजाकिया टाइमिंग बहुत ही गजब है।

द बीस्ट अपने WWE करियर के दौरान कई शानदार सैगमेंट्स का हिस्सा रहे हैं। कर्ट एंगल के साथ जोर-जोर से हंसने समेत लैसनर के कई कॉमेडिक सैगमेंट्स देखने को मिले हैं। इस लिस्ट में हम ब्रॉक लैसनर के ऐसे 4 मजाकिया मोमेंट्स के बारे में जानेंगे जिसपर आपने भी ध्यान नहीं दिया होगा।

4- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का बॉबी लैश्ले को रोस्ट करना

फैंस को भी ब्रॉक लैसनर का यह नया स्टाइल और क्रिएटिविटी बहुत पसंद आई है। उनकी बीच-बीच में कॉमेडी बहुत अच्छी लगती है। साल की शुरुआत में लैसनर की बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन देखने मिली। फैंस को दोनों के बीच किसी गंभीर टकराव की उम्मीद थी लेकिन उनके बीच मजेदार सैगमेंट देखने को मिला।

लैसनर का बॉबी लैश्ले को रोस्ट करना पसंद आया। इसकी शुरुआत लैसनर ने नॉक-नॉक जोक के साथ की। उन्होंने यहां बॉबी लैश्ले से मजाक बनाया और उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इस सैगमेंट में लैसनर को बढ़िया प्रतिक्रिया मिली।

3- जब ब्रॉक लैसनर ने बिग शो को मजाक बनाया

youtube-cover

20 जनवरी 2014 को Raw में ब्रॉक लैसनर और बिग शो के बीच हुआ यह सैगमेंट बहुत ही मजेदार था। इसके सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि लैसनर बिल्कुल भी मजाक के मूड में नहीं थे। लैसनर ने रिंग में जाकर बिग शो पर चीटिंग से अटैक करना चाहा लेकिन वो पकड़ लिए गए।

यह सैगमेंट उससे भी कहीं ज्यादा मजेदार बन गया। लैसनर का अविश्वास से भरा चेहरा किसी GIF क्लिप की तरह फनी था। इस दौरान लैसनर का दो बार 'मैं तुम्हें रविवार को मिलूंगा' कहना बहुत ही हास्यपद था।

2- जब ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन का मजाक बनाया

youtube-cover

अगर आपके पास इस जनरेशन के सबसे बेहतरीन माइक स्किल्स वाले सुपरस्टार्स में से एक पॉल हेमन हैं, तब आपको माइक पर कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। हालांकि, ब्रॉक के इस सैगमेंट ने सभी को बहुत हंसाया था। Raw के इस बैकस्टेज सैगमेंट में रैने यंग ने इंटरव्यू के लिए लैसनर, हेमन और कर्टिस एक्सल को बुलाया। लैसनर ने कहा,

"मैं बीस्ट हूँ और दुनिया में सबसे बेस्ट हूँ। पॉल, कुछ बकवास चीज़ें बोलो।"

इन 20 सेकंड्स में लैसनर ने बहुत ही अच्छी कॉमेडी स्किल्स दिखाई। यह कुल मिलाकर बहुत ही बढ़िया प्रोमो था जिसमें लैसनर का गुस्सा और कॉमेडी दोनों देखने को मिली थी।

1- WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को सुनते समय पॉल हेमन पर पेपर मारना

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर का ब्रीफकेस के साथ पूरा रन बहुत ही मजेदार था। ब्रीफकेस को बूमबॉक्स बनाना और उसके साथ डांस करना बहुत ही मनोरंजक था। Raw के एक एपिसोड के सैगमेंट में पॉल हेमन, लैसनर को Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट में लिखी शर्तों के बारे में बता रहे थे, तब उनका रिएक्शन देखने लायक था।

जब हेमन ने यह कहा कि कॉन्ट्रैक्ट एक साल तक कहीं भी कभी भी कैश-इन किया जा सकता है, तब लैसनर दंग रह गए। उनका विश्वास नहीं कर पाने वाला लुक और फिर पॉल हेमन को पेपर से मारना बहुत ही मजेदार था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।