WWE में किसी सुपरस्टार के कैरेक्टर को कई अलग-अलग तरीकों से दिलचस्प बनाया जा सकता है। मेंस सुपरस्टार्स बॉडी को ट्रांसफॉर्म कर, बियर्ड या बालों बढ़ाकर या फिर रिंग गियर के जरिए अपने किरदार को बदल सकते हैं। वहीं विमेंस सुपरस्टार्स बालों की लंबाई को छोटा या लंबा कर, उन पर नया कलर कर या अपने रिंग गियर के जरिए भी बदल सकती हैं।WWE ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस में सुपरस्टार्स को उसी तरह का लुक दिया जाता है, जो फैंस को सबसे अधिक पसंद आए। इसलिए कई बार रेसलर्स ब्लॉन्ड हेयर वाला लुक भी अपना लेते हैं। कई रेसलर्स के बाल प्राकृतिक तौर पर भूरे रंग के होते हैं, वहीं कुछ अपने लुक्स को बदलने के लिए कलर करते हैं।WWE में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे हैं, जो हमेशा से ब्लॉन्ड हेयर लुक में नजर आते रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए डालते हैं नजर WWE के उन 4 आइकॉनिक सुपरस्टार्स पर जिनका ब्लॉन्ड हेयर लुक सबको पसंद आया था।WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram A post shared by Charlotte Flair (@charlottewwe)शार्लेट प्रो रेसलिंग लैजेंड रिक फ्लेयर की बेटी हैं और उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रिक अपने करियर में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने, वहीं शार्लेट भी अभी तक 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में द क्वीन ही अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली रेसलर बनने का गौरव हासिल करेंगी।pic.twitter.com/6BRIRvHuKJ— Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) September 14, 2021शार्लेट ने साल 2015 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था, लेकिन उस समय उनके बाल बहुत हल्के भूरे रंग के हुआ करते थे। मगर अब वो पिछले कई सालों से ब्लॉन्ड लुक में नजर आ रही हैं और फैंस भी उन्हें इसी लुक में पसंद करते हैं। हालांकि NXT में उनके बालों की लंबाई छोटी हुआ करती थी, लेकिन वहां भी वो इसी लुक के साथ परफॉर्म करती थीं।